किस्मत का क्रूर खेल, एक दिन पहले ही कर रहे थे शूटिंग, अब नहीं रहे 43 वर्ष के ये मशहूर अभिनेता

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:26 AM (IST)

Wang Kai Passed Away :मनोरंजन जगत से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। अपनी एक्टिंग और अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले 43 वर्ष के एक एक्टर का निधन हो गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि अपनी मौत से एक दिन पहले तक वो शूटिंग कर रहे थे। जल्द ही उनकी नई टीवी सीरीज आने वाली थी। इस तरह अचानक निधन की खबर सुनने के बाद इंडस्ट्री में हर कोई काफी हैरान रह गया है। सोशल मीडिया के जरिए उनके चाहने वाले उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

घर में ही हुई  वांग काई की मौत 
आपको बता दें कि ताइवान के जाने-माने अभिनेता वांग काई का रविवार दोपहर उनके घर पर ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर उनके घर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। 

Wang Kai Passed Away

एक दिन पहले तक कर रहे थे शूटिंग 
इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि  उनके निधन के 24 घंटे पहले तक वो अपनी किसी नए शो की शूटिंग कर रहे थे और अगले दिन रविवार को उनका निधन हो गया। 

पुलिस ने शुरू कर दी जांच 
जांच की शुरुआत हुई तो पता चला कि घर में जबरन घुसपैठ का कोई खास सबूत नहीं था। न ही एक्टर के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान थे। फ़िलहाल उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भी दिया है लेकिन फिर भी पुलिस इस बात की जांच-पड़ताल कर रही है। 

 2001 में थी करियर की शुरुआत 
आपको बता दें कि उन्होंने 2001 से अपने करियर की शुरुआत की थी और पिछले 20 सालों से वो इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वांग काई कोई छोटा मोटा नाम नहीं है, ताइवान के साथ-साथ हांगकांग में भी उनके नाम का डंका बजता था।  

इतनी कम उम्र में दुनिया से चले जाने के बाद उनका परिवार और उनके फैंस काफी सदमें में हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News