Movie Review: चंबल के साधारण लड़के की IPS बनने की कहानी है 12th Fail, विक्रांत मैसी ने की शानदार एक्टिंग

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 03:30 PM (IST)

फिल्म- 12वीं फेल (12th Fail) 
निर्देशक- विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra)
स्टारकास्ट- विक्रांस मैसी (Vikrant Massey), मेधा शंकर (Medha Shankr), संजय बिश्नोई (Sanjay Bishnoi), प्रियांशु चटर्जी (Priyanshu Chatterjee) 
रेटिंग- 4


12th Fail: अगर आपमें मेहनत करने का जुनून, जज्बा और जोश है, तो आप अपनी कामयाबी का सफर खुद तय कर सकते हैं.. फिर परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों। युवाओं को यही संदेश देती विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ मेधा शंकर , अंशुमान पुष्कर, अनंत जोशी, हरीश खन्ना और संजय बिश्नोई जैसे बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे। यह फिल्म IPS मनोज कुमार शर्मा की कहानी पर आधारित है, जो साल 2005 बैच के मुबंई कैडर के एक अधिकारी हैं।

PunjabKesari

कहानी
मध्यप्रदेश के चंबल में मनोज और उसका पूरा परिवार रहता है। पिता की नौकरी के बाद घर की माली हालात खराब चल रही है। यहां तक कि दो वक्त की रोटी के लिए भी जद्दोजहद करनी  पड़ती है। स्कूल में एक ईमानदार अफसर की वजह से मनोज 12वीं क्लास में चीटिंग नहीं कर पाता और फेल हो जाता है। लेकिन इसका उसे कोई मलाल नहीं होता क्योंकि जिंदगी में पहली बार वह किसी से सीखता है कि नकल करना बुरी बात होती है। इसके बाद वह पूरी लगन से दोबारा एग्जाम देता है और अच्छे मार्क्स से पास होता है। ग्रेजुएशन के बाद मनोज का आईपीएस बनने का सफर शुरु हो जाता है। क्या मनोज आईपीएस बन पाएगा? इस दौरान कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा? यह जानने के लिए तो आपको सिनेमाघर जाकर फिल्म देखनी होगी। 

PunjabKesari

एक्टिंग
12वीं फेल की पूरी जिम्मेदारी विक्रांत मैसी के कंधों पर टिकी हुई है और उन्होंने इसे बहुत ही शिद्दत से निभाया भी है। गांव की पृष्ठभूमि से आया एक डरा सहमा और अपने सपनों की तलाश करता मनोज के किरदार को उन्होंने जिया है। यह फिल्म देखकर आप विक्रांत मैसी की एक्टिंग के कायल हो जाएंगे। वहीं मेधा शंकर ने भी अपने किरदार को बढ़िया तरीके से पेश किया है। अनंत विजय ने भी अच्छा काम किया है। 12वीं फेल में विकास दिव्यकीर्ति भी नजर आते हैं, जो इस फिल्म को और ज्यादा नेचुरल बना देते हैं। 

PunjabKesari

डायरेक्शन
विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों हैं। उन्होंने इस फिल्म को जिस तरह अपने जहन में सोचा ठीक उसी तरह पर्दे पर उतारा भी है। इसके अलावा उन्होंने सभी स्टारकास्ट से बढ़िया काम लिया है। सभी का स्क्रीन टाइम भी उन्होंने बहुत अच्छे से मैनेज किया है। इसके साथ उन्होंने मनोज की कहानी को में जो लव एंगल डाला है वह भी काफी बेहतरीन लगता है। कुल मिलाकर कहें तो यह फिल्म देखने लायक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News