उदयपुर शादी के बाद कोडागु में ग्रैंड रिसेप्शन, Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की तस्वीरें छाईं

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:22 AM (IST)

Mumbai : शादी के बाद भी Rashmika Mandanna और  Vijay Deverakonda की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में 5 अप्रैल को रश्मिका ने अपना जन्मदिन मनाया, जिसके बाद इस जोड़े ने रश्मिका के होमटाउन कूर्ग (कोडागु) में एक बेहद खास और पारंपरिक रिसेप्शन का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर इस फंक्शन की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं।

 Vijay Deverakonda Rashmika Photos

पारंपरिक लुक ने जीता दिल
इस खास मौके पर दोनों का अंदाज बिल्कुल जुदा और जड़ों से जुड़ा हुआ नजर आया। 

रश्मिका ने अपनी संस्कृति का मान रखते हुए सिल्क की एक बेहद खूबसूरत रॉयल साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने खास कोडावा स्टाइल में ड्रेप किया था। उनके नैचुरल मेकअप और चेहरे की मुस्कान ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।

 Vijay Deverakonda Rashmika Photos

वहीं विजय देवरकोंडा एक डैशिंग सूट में नजर आए। उनका यह सिंपल और सोबर लुक उन पर काफी जच रहा था।

केमिस्ट्री जो दिल छू ले
रिसेप्शन की सबसे प्यारी बात उनकी एंट्री रही, जहां दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। एक वायरल तस्वीर में रश्मिका बड़े प्यार से स्टेज पर विजय के बाल संवारती दिख रही हैं यह छोटी सी झलक उनके बीच के गहरे बॉन्ड को बयां करने के लिए काफी थी।

 Vijay Deverakonda Rashmika Photos

आपको बता दें कि इस साल 26 फरवरी को उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद, इस जोड़े ने हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए भी एक शानदार पार्टी दी थी।

फैंस का रिएक्शन
कूर्ग की इन तस्वीरों को देखकर फैंस का कहना है कि यह कपल सादगी और ग्लैमर का परफेक्ट बैलेंस है। विज-रश्मि (ViRash) के चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें एक सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News