विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में अपने 10वें हफ्ते में की एंट्री

Tuesday, Jan 02, 2024 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मशहूर फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल साल 2023 की एक सबसे बड़ी सरप्राइज हिट के रूप में सामने आई! विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे अब रिलीज के दो महीने पूरे हो गए है और जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 70 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया। वैसे थिएट्रिकल रिलीज के बाद हाल ही में ये फिल्म प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई और डिजिटल रिलीज पर भी इसे सभी तरह से जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।

हालांकि हैरानी की बात ये है कि डिजिटल रिलीज होने के बावजूद, फिल्म देश भर के सिनेमाघरों में लगातार प्रदर्शन कर रही है, और सिनेमाघरों में रिलीज के अपने शानदार 10वें वीक में पहुंच गई है।

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने 10वें हफ्ते का पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,
"क्या आपने अभी तक #12thFail देखी है? सिनेमाघरों में जाएं और मानवीय भावना की इस दिल छू लेने वाली कहानी का अनुभव करें।

दस लाख भारतीयों की इस कहानी के साथ सिनेमा का अनुभव लें!

मनोज की आशा और कड़ी मेहनत की भावना आपको नए साल में ले जाए! अभी देखिए।
#12thFail #Restart #vvc #zee"

https://www.instagram.com/p/C1e9qEXxeyK/?igsh=NGg3czhwY2Vkb3Zo

फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है और रिलीज के बाद से ही प्रशंसक और दर्शक फिल्म, इसकी कहानी और मुख्य कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं।

12वीं फेल को जनता से मिल रहा प्यार और तारीफ इस बात का साफ सबूत है कि कंटेंट को दुनिया में चमकने और दर्शकों के दिलों पर राज करने से कोई नहीं रोक सकता। फिल्म ने बाधाओं को तोड़ दिया, शब्द को फिर से परिभाषित किया और असाधारण कंटेंट में दर्शकों का भरोसा फिर जिंदा किया।

सच्ची कहानी पर आधारित 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रिस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमाघरों में चल रही है।

Jyotsna Rawat

Advertising