राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित हुए 12th Fail निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, देखें तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 11:29 AM (IST)

नई दिल्ली। 12वीं फेल निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है। हाल ही में उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कारों में महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक प्रभाग द्वारा प्रतिष्ठित 'राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

 

'राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार' से सम्मानित हुए विधु विनोद चोपड़ा 
पुस्कार मिलने के बाद विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि ''मेरी जन्मभूमि कश्मीर थी और मेरी कर्मभूमि महाराष्ट्र है। कश्मीर और महाराष्ट्र का यह सांस्कृतिक मिश्रण ही, आज मैं हूं। यह पुरस्कार मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि यह महाराष्ट्र सरकार की ओर से मिल रहा है। महाराष्ट्र मेरी भूमि है जहां मैं रहता हूं, जहां मैं काम करता हूं और जहां मैं मरना चाहता हूं! मुझे सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।”

PunjabKesari

पुरस्कार लेते हुए विधु विनोद चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियोज विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किए गए हैं। पोस्ट में लिखा 'सजाए मौत से लेकर 12वीं फेल तक विधु विनोद चोपड़ा के सिनेमा का जश्न मनाते हुए राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार उनके वर्षों की फिल्ममेकिंग की मान्यता है।' 

 

आपको बता दें कि '12वीं फेल' से पहले विधु विनोद चोपड़ा 'परिंदा', '1942 ए लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'पीके', 'संजू', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' जैसी फिल्में भी बनाई हैं। जो समाज में विशेष योगदान के लिए जानी जातीं हैं। दर्शकों ने भी इन फिल्मों को काफी पसंद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News