म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर, 74 की उम्र में इस दिग्गज सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:40 PM (IST)

Victor Willis :  हाल ही में संगीत प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि सुरों के मालिक सिंगर विक्टर विलिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 74 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके गाने की आज भी उतने ही फेमस हैं, जितने पहले थे। खबरों के मुताबिक एक गंभीर बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया है। 

 पत्नी ने शेयर की जानकारी 
मशहूर डिस्कोग्रुप विलेज पीपल के प्रमुख गायक विक्टर विलिस का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि एक गंभीर बीमारी की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।  टेक्सास में जन्मे इस दिग्गज कलाकार के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और इंडस्ट्री ने अपने एक बेहद प्रतिभाशाली और प्रतिष्ठित गायक को खो दिया है।

लिखे और गए बहुत से सुपरहिट गाने 
आपको बता दें कि वर्ष 1977 में निर्माता जैक्स मोराली के साथ मिलकर मशहूर डिस्को ग्रुप विलेज पीपल की नींव रखी थी। सत्तर के दशक के आखिर में उन्होंने 'Y.M.C.A.', 'In the Navy' और 'Macho Man' जैसे कई यादगार हिट गानों को अपनी आवाज दी और उनके लेखन में भी अहम भूमिका निभाई। ये गाने दुनियाभर के म्यूजिक और डांस प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए। अपने रंग-बिरंगे कपड़ों और शानदार स्टेज परफॉरमेंस और पुलिस ऑफिसर वाले आइकोनिक लोक के कारण विक्टर विलिस पॉप म्यूजिक की दुनिया की एक अलग पहचान बन गए थे। 

डोनाल्ड ट्रंप ने भी दी श्रद्धांजलि 
सिंगर विक्टर विलिस के निधन की खबर सुनने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस मामले में अपना शोक व्यक्त किया है। अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए उनकी तारीफ की और कहा की वो बहुत  प्रतिभाशाली, मिलनसार और सकारात्मक व्यक्तित्व के इंसान थे। ट्रंप ने यह भी कहा कि विक्टर को इस बात की खुशी होती थी कि उनकी चुनावी रैलियों में Village People का लोकप्रिय गीत 'Y.M.C.A.' बजाया जाता था। उन्होंने आगे कहा कि इस साल जुलाई में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान जब भी यह गीत सुनाई देगा, वह विक्टर विलिस को सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News