महेश बाबू की Varanasi की कहानी आउट ! रामायण काल की रहस्यमयी कलाकृति पर टिकी है पूरी फिल्म
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 05:37 PM (IST)
Mumbai : फिल्ममेकर S. S. Rajamouli की मचअवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है। Mahesh Babu और Priyanka Chopra स्टारर इस टाइम-ट्रैवल एडवेंचर की कहानी का एक हिस्सा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है।

क्या है लीक हुई कहानी?
हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें कहानी को पूरी तरह रहस्य में रखा गया था। लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार फिल्म की कहानी एक शिव भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार समय यात्रा के जरिए एक प्राचीन और बेहद शक्तिशाली ब्रह्मांडीय वस्तु की तलाश में निकलता है। इस सफर के दौरान उसे कई खतरों का सामना करना पड़ता है और अंत में एक ऐसा सच सामने आता है, जो उसके मिशन को पूरी तरह बदल देता है।
किरदारों का खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ नाम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि Prithviraj Sukumaran ‘कुंभ’ की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी में कुंभ ही रुद्र को समय यात्रा पर भेजता है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी असली साजिश सामने आती है। कुंभ दरअसल एक महत्वाकांक्षी खलनायक है, जो ‘रामायण’ काल की एक खास दिव्य वस्तु हासिल कर पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है। हालांकि, उस रहस्यमयी वस्तु का असली स्वरूप अभी तक सामने नहीं आया है।

अब क्या कदम उठाएंगे राजामौली ?
कहानी के इस तरह लीक होने के बाद इंडस्ट्री में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजामौली अपनी फिल्मों की गोपनीयता को लेकर काफी सख्त माने जाते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि वह सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कहानी में बदलाव भी संभव है, ताकि दर्शकों के लिए फिल्म का रोमांच बरकरार रहे। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कब रिलीज होगी फिल्म ?
Varanasi को S. S.Rajamouli डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी उनके पिता Vijayendra Prasad ने लिखी है। फिल्म में पौराणिक तत्वों को साइंस फिक्शन के साथ जोड़ा गया है, जो इसे और खास बनाता है। बड़े स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

