Vada pav girl का Armaan-Payal Malik को करारा जवाब बोलीं- पहले अपने घर का कीचड़ संभालो

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:46 PM (IST)

Vada pav girl के नाम से पहचान बना चुकीं Chandrika Dixit इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम सैफी नाम के एक शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच यूट्यूबर Armaan Malik और उनकी पत्नी पायल मलिक ने उनके रिश्ते पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें केरल स्टोरी 2 देखनी चाहिए, जिससे उन्हें हालात बेहतर समझ आएंगे। अब चंद्रिका ने इन टिप्पणियों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। वह हाल ही में Siddharth Kannan के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं पर जवाब दिया।

 Vada Pav Girl Controversy

Armaan-Payal को दिया जवाब
चंद्रिका ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर सैफी उन्हें किस तरह मैनिपुलेट कर रहे हैं। उनके मुताबिक अधूरी जानकारी के आधार पर किसी के बारे में राय बनाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले इंसान को अपने घर और अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद अपने रिश्तों को लेकर विवादों में रहे हैं, उन्हें दूसरों को सीख देने से बचना चाहिए। चंद्रिका ने यह भी इशारा किया कि समाज को क्या संदेश दिया जा रहा है, इस पर भी सोचने की जरूरत है।

 Vada Pav Girl Controversy

रिश्ते पर उठे सवालों पर क्या बोलीं
चंद्रिका ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी की निजी जिंदगी पर टिप्पणी नहीं की इसलिए उनके रिश्ते पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हैं और अपने बच्चे के साथ खुश हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी के साथ वीडियो बनाती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपने रिश्ते बदल रही हैं। उनके अनुसार, एक रिश्ते में विश्वास और समर्पण सबसे अहम होता है, और वह उसी में यकीन रखती हैं।

अंत में उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को उनसे कोई समस्या थी, तो सीधे बात की जा सकती थी लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी लेना सही नहीं है।

 Vada Pav Girl Controversy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News