'आश्रम' में Bobby Deol संग इंटीमेट सीन करने की मिली सजा, Tridha Choudhury ने बताया बोल्ड सीन के बाद बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया था रिश्ता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 04:44 PM (IST)

Tridha Choudhury : बॉबी देओल की आश्रम सीरीज को दर्शकों द्वारा बहुत प्यार मिला। इस सीरीज में बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने हाल ही में इससे जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं, जिसकी वजह से उनको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल संग इंटिमेट सीन की वजह से मेरा ब्रेकअप हो गया था और मेरी शादी भी होने वाली थी। 

आश्रम सीरीज में अपने दमदार एक्टिंग और बोल्ड सीन से सबका ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कुछ बातें बताई। उन्होंने बताया कि इस तरह के सीन की वजह से मेरा रिश्ता टूट गया था। 

 Tridha Choudhury breakup

Ex बॉयफ्रेंड ने चेंज करवाए बहुत से सीन्स
पॉडकास्ट के दौरान त्रिधा ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड उनके जीवन में बहुत दखलंदाजी करता था। मैं कहा जाती हूँ और क्या करती हूँ, उसे सब पता होता था। इसी के साथ उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनका बॉयफ्रेंड आश्रम सीरीज के निर्देशक प्रकाश झा के पास गया और बहुत सारे सीन बदलवा दिए। इतना ही नहीं उसने तो सेट पर यह तक कह दिया था कि वो जल्द ही त्रिधा से शादी करने वाला है, इस वजह से इस तरह के इंटिमेट सीन न रखवाएं और यदि हैं तो उन्हें चेंज कर दें। 

सीरीज के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया 
इसके बाद त्रिधा ने बताया कि अक्सर लोग यह कहते हैं कि इस सीरीज में बहुत बोल्ड सीन हैं लेकिन यह सच नहीं है। लोगों ने जितनी बातें बताई, उतना तो कुछ था भी नहीं। इसके बाद उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस सीरीज के बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था। 

इस बात का रहेगा हमेशा पछतावा 
इसके बाद त्रिधा ने कहा कि मुझे इस बात का हमेशा दुःख रहेगा कि जिंदगी के मुश्किल समय में वो मेरा साथ छोड़ कर चला गया। जिंदगी किसी के लिए नहीं रूकती है। 

 Tridha Choudhury breakup

इस तरह शूट होते हैं बोल्ड सीन
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरूर होता है कि सेट पर बोल्ड सीन कैसे शूट होते हैं। इस बात का जवाब त्रिधा ने दिया और बताया कि आप जो देख रहे होते हैं, इसके पीछे की दुनियां बहुत अलग होती है। त्रिधा चौधरी ने बताया कि ऐसे सीन की शूटिंग के दौरान माहौल बिल्कुल सामान्य और हल्का-फुल्का होता था। वह हंसते-मुस्कुराते सेट पर समय बिताती थीं, डेनिम पहनकर आराम से गाजर के हलवे का स्वाद लेती थीं और पूरी शूटिंग बेहद मस्ती भरे अंदाज में पूरी होती थी।

 Tridha Choudhury breakup


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News