Movie Review: जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है दीपक तिजोरी की Tipppsy, क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, May 11, 2024 - 12:30 PM (IST)

फिल्म- ट्रिप्सी (Tipppsy)
डायरेक्शन- दीपक तिजोरी (Deepak Tijori)
स्टारकास्ट- दीपक तिजोरी (Deepak Tijori), अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai), नताशा सूरी (Natasha Suri), कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora), नाज़िया (Nazia), सोनिया बिरजे (Sonia Birje), दानिश भट्ट (Danish Bhat)
रेटिंग- 3 

Tipppsy: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर दीपक तिजोरी  ने फिल्म 'टिप्सी' का निर्देशन किया है। यह फिल्म 10 मई के दिन निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। दीपिका तिजोरी के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है, जो आपको सीट से हिलने का मौका नहीं देती है। आइए जानें दीपिका तिजोरी की फिल्म की कहानी कैसी है और ये ऑडियंस की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

PunjabKesari

कहानी
'टिप्सी' कुछ लड़कियों की कहानी है, जो आपस में दोस्त होती हैं। एक दिन सभी लड़कियों साथ में क्लब जाकर पार्टी करती हैं। जब सुबह होती तो उन्हें पता चलता है कि बीती रात उनके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जो उन्हें याद नहीं है। फिल्म में अलंकृता सहाय, कायनात अरोड़ा, सोनिया बिरजे और नताशा सूरी अहम भूमिका में हैं। इन लड़कियों को स्विमिंग पुल में एक डेड बॉडी मिलती है। इसके बाद दीपक तिजोरी की फिल्म में एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। दीपिका यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये मर्डर किसने किया है? फिल्म में धीरे-धीरे कई राज खुलकर सामने आते हैं। अब दीपक तिजोरी उस कातिल का पता लगा पाते हैं या नहीं? इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

PunjabKesari
एक्टिंग
दीपक तिजोरी ने शानदार काम किया है। उनकी फिटनेस को देखते हुए पुलिस ऑफिसर का किरदार उनपर सूट कर रहा है। दीपिका तिजोरी फिल्म में सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करते हैं। अलंकृता सहाय अपनी भूमिका निभाने के लिए एकदम कारगर साबित हुईं हैं। नताशा सूरी, कायनात अरोड़ा, और सोनिया बिरजे ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया है। हर करैक्टर ने एक अलग ही छाप छोड़ी है।

PunjabKesari

डायरेक्शन 
दीपक तिजोरी के डायरेक्शन की लोगों ने तारीफ की है। इस फिल्म के निर्देशन के साथ दीपक ने कुछ नया करने की कोशिश की है। लोगों की रूचि फिल्म में बनाए रखने में दीपक तिजोरी सफल रहे हैं। यही नहीं इस फिल्म के साथ लोगों को एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Related News