बिग बॉस 15 के विजेता बनीं तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल रहे रनर-अप

Monday, Jan 31, 2022 - 12:50 AM (IST)

मुंबईः टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 का रविवार को विनर का इंतजार खत्म हो गया। तेजस्वी प्रकाश इस शो की विनर रहीं तो वहीं प्रतीक सहजपाल दूसरे स्थान पर रहे। करन कुंद्रा को तीसरा स्थान मिला। बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश को सबसे अधिक वोट मिले। शो की शुरू में ही स्मिता शेट्टी बाहर हो गईं और घर के तीन सदस्य ही इस रेस में बचे थे, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, करन कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल। हालांकि, खबरों में विनर का नाम पहले ही लीक हो गया था लेकिन शो के मेकर्स ने महज इसे अफवाह करार दिया था।

इस दौरान बिग बॉस के मंच पर 'बिग बॉस 13' विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया गया। इस दौरान सलमान ने कहा कि शहनाज ने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहें। अभी आगे बहुत जिंदगी बाकी है। इसके् बाद शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए एक डांस परफॉर्मेंस भी दिया।

शहनाज ने की सलमान की खिंचाई
इसके बाद शहनाज ने कहा कि अब वह हिंदुस्तान के शहनाज गिल बन चुकी हैं क्योकि कटरीना कैफ तो पंजाब की हो चुकी हैं, क्योंकि उनकी शादी विक्की कौशल के साथ हो गई है। इस पर सलमान खान कहते हैं कि हां सब कुशल मंगल से हो गया और सब खुश हैं। इस पर सलमान की खिंचाई करते हुए शहनाज ने कहा कि बस आप खुश रहो।

भावुक हुए शहनाज और सलमान
इसके बाद सलमान खान ने शहनाज को हिंदुस्तान की शहनाज गिल बताया। बाद में  सलमान को देख शहनाज इमोशनल हो गईं, जिसके बाद सलमान ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं सलमान खुद भी भावुक हो गए। 

 

Yaspal

Advertising