370 रुपये बिरयानी विवाद पर Tanya Mittal ने किया Pranit More का सपोर्ट, बोलीं- गलती पर सवाल उठाओ लेकिन इंसानियत मत भूलो

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 06:22 PM (IST)

370 Biryani Controversy : कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक विवाद को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके एक शो में 370 बिरयानी वाले कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच बिग बॉस 19 की पूर्व  कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Tanya Mittal support Pranit More 

गलती पर सवाल उठाओ लेकिन इंसानियत मत भूलो
एक यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान तान्या ने कहा कि वह प्रणित के उस ब्यान से सहमत नहीं है लेकिन उनका मानना है कि किसी एक गलती के लिए किसी व्यक्ति को लम्बे समय तक सोशल मीडिया पर निशाना बनाना सही नहीं है। उनके अनुसार, किसी को जिम्मेदार ठहराना थी है लेकिन आलोचना का भी एक सीमा के बाद रुक जाना जरुरी है। 

इसी बाद तान्या ने कहा कि हर इंसान से गलती हो सकती है और इसी वजह से उन्हें और उनके परिवार को लगातार ट्रोल करना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रणित ने अपनी गलती स्वीकार कर माफ़ी भी मांग ली है इसलिए अब इस मामले को और ज्यादा बढ़ाना सही नहीं लगता। 

Tanya Mittal support Pranit More 

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर नफरत का माहौल धीरे-धीरे जहरीला होता जा रहा है। लोगों को यह समझना चाहिए कि अगर आज कोई किसी और की जगह है कल वही समय आपका भी आ सकता है इसलिए दूसरों के बारे में सोचते समय संवेदनशीलता रखना जरूरी है।

तान्या मित्तल ने अंत में कहा कि आलोचना और सवाल उठाना ठीक है लेकिन एक सीमा के बाद उसे खत्म कर देना चाहिए ताकि किसी के परिवार और निजी जीवन पर इसका गलत असर न पड़े।

Tanya Mittal support Pranit More 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News