जल्द ही Ekta Kapoor के शो में नज़र आएंगी Tanya Mittal, शुरू हुई शूटिंग...Zee5 पर दिखेगा जलवा
punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 05:26 PM (IST)
बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब तान्या मित्तल OTT प्लेटफार्म पर भी अपनी छाप को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आपको बता दें कि जल्द ही तान्या मित्तल एकता कपूर के शो में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर के दी है। तान्या ने इस दिन का हमेशा से ही सपना देखा था और अब वो सच होने जा है।
तान्या मित्तल ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है और इस बात का सबूत उन्होंने वीडियो डाल कर दिया है। इसी वीडियो के साथ उन्होंने एकता कपूर का बहुत धन्यवाद भी दिया है और लिखा है,'' दिल में ढेर सारी शुक्रगुज़ारी के साथ…
मेरे पूरे 'तान्या का परिवार' को बधाई —
हमने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपने पहले शो की शूटिंग ऑफिशियली शुरू कर दी है। यह पल सिर्फ़ मेरा नहीं है… यह आप सभी का है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, इंतज़ार किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया। इस मौके के लिए @ektarkapoor मैम का खास शुक्रिया। यह सिर्फ़ मेरा सपना नहीं था — यह हमारे पूरे परिवार की एक साझा उम्मीद थी। मैं वादा करती हूँ कि इस सफ़र में मैं अपना दिल और जान लगा दूँगी और आप सभी को गर्व महसूस कराऊँगी। अभी तो बस शुरुआत है…
वाइट कलर की साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लगीं तान्या
इस वीडियो में तान्या मित्तली ने सफ़ेद कलर की साड़ी पहनी है, जिसके ऊपर ब्लू कलर के फूल बने हुए हैं। इस कलर में तान्या किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। उनके फैंस भी इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि वो जल्द ही OTT प्लेटफार्म पर नजर आएंगी।
