नाना पाटेकर जिंदा हैं... Tanushree Dutta का बड़ा दावा, बोलीं- उस दिन किसी और शव जलाया गया, DNA टेस्ट की उठाई मांग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 01:45 PM (IST)

Tanushree Dutta on Nana Patekar : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी भी जिन्दा हो। उन्होंने सवाल किया कि नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन किसी को क्यों नहीं हुए और उनके शव की पहचान को लेकर भी शक जाहिर किया। साथ ही, एक्ट्रेस ने सच्चाई सामने लाने के लिए DNA टेस्ट कराने की मांग की है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। 

नाना पाटेकर जिंदा हैं... 
सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लाइव हो कर नाना पाटेकर की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा-  बॉलीवुड के लोग और आम तौर पर 90% एक्टर-टाइप के लोग आदतन झूठे होते हैं। अगर आप आदतन झूठे नहीं हैं और मेरी तरह सच्चे और ईमानदार इंसान हैं, तो वे आपको अलग-थलग कर देंगे क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता कि आपके साथ क्या किया जाए या आपसे कैसे निपटा जाए।

वे खुद को फ़िल्मी दुनिया की तरह 'बड़ा' दिखाने के लिए लगातार झूठ बोलते हैं। असल ज़िंदगी में वे सच्चाई से कोसों दूर होते हैं। वे पर्दे पर कम और असल ज़िंदगी में ज़्यादा एक्टिंग करते हैं। यह पूरी इंडस्ट्री नकली है और दिखावे पर टिकी है। आप जितने ज़्यादा भ्रम पैदा करते हैं, लोग आपको उतना ही बेहतर समझते हैं। नाना भ्रम और धारणाएं बनाने में माहिर थे !

नाना की मौत नकली है 
यहां तक कि मौत या नकली मौत के मामले में भी, झूठी कहानियां और नकली सोशल मीडिया पोस्ट बनाकर बड़ा दिखाने की कोशिश की गई। इसी वजह से खबर की सच्चाई पर बड़े शक पैदा हो रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

 जल्दबाजी में क्यों किया अंतिम संस्कार 
सिर्फ़ मैं ही नहीं, कई और लोग भी सवाल उठा रहे हैं, इसलिए इस बात की जांच होनी चाहिए कि आधी रात के बाद इतनी जल्दबाजी में और चुपके से अंतिम संस्कार क्यों किया गया और मुंबई और पुणे के सबसे करीबी बॉलीवुड लोगों और दोस्तों को भी अंतिम संस्कार में क्यों नहीं बुलाया गया ??

पोस्टमॉर्टम का वीडियो कहां है ?
 किस राज्य में आधी रात को राजकीय सम्मान दिया जाता है ?? हमारे संविधान के अनुसार, राजकीय सम्मान सिर्फ़ दिन में दिए जाते हैं और वह भी अंतिम संस्कार वाली जगह पर कभी नहीं। तो ये सफ़ेद झूठ किसने और क्यों फैलाए ??

शायद यह सारा एक्स्ट्रा PR, मीडिया का शोर और मुझ समेत उनके शिकार लोगों को ट्रोल करना इसलिए किया गया ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके और वह बुरा अपराधी इस हंगामे के बीच विदेश भाग सके। मौत के तुरंत बाद बाज़ार में इतना सारा नकली मीडिया PR, यह सामान्य नहीं है। आम तौर पर लोग चुप हो जाते हैं और चीज़ें अपने आप होती हैं। इसके बजाय, पूरी PR टीम कहानिया बनाने और धारणाएं गढ़ने में लगी हुई थी ! मैं बॉलीवुड से हूं, मैं जानती हूं कि ये चीजें कैसे काम करती हैं। मुझे यकीन है कि अगर आप कड़ियों को जोड़ें तो मीडिया में भी हर कोई अब यह समझ रहा होगा। वह जिंदगी भर आदतन झूठा और धोखेबाज रहा, तो उसकी मौत अलग कैसे हो सकती है ?

उस दिन किसी और का अंतिम संस्कार किया गया 
तनुश्री यहां नहीं रुकी उन्होंने दावा किया की अंतिम संस्कार के दौरान जिस शव को नाना पाटेकर का बताया गया, वह उनका नहीं था। एक्ट्रेस ने आशंका जताई कि नाना सिंगापुर में हो सकते हैं और उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के साथ फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया हो सकता है। तनुश्री के मुताबिक, अगर अभिनेता ने अपना हुलिया बदल लिया है, तो उनकी असली पहचान का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News