आप पर 174 लोगों की जिंदगी निर्भर थी... Tamannaah Bhatia से लेकर Vicky Kaushal ने किया Captain Smit की हिम्मत को किया नमन
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 03:31 PM (IST)
Tamannaah Bhatia on Captain Smit News : फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपने को-पायलट के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश भर से बहुत प्यार और तारीफ मिल रही है। विक्की कौशल, सनी देओल और तमन्ना भाटिया समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पायलट की हिम्मत को सलाम किया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कॉकपिट में बैठे कैप्टन स्मित मच्छर की एक तस्वीर शेयर की और बस इतना लिखा, "बहादुर! कैप्टन स्मित मच्छर।" सनी देओल ने भी घायल पायलट की तस्वीर शेयर की और उनकी हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "कैप्टन स्मित मच्छर - जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब आपने असाधारण हिम्मत और सूझबूझ दिखाई। आपने एक बड़ी दुर्घटना को टालने और लोगों की जान बचाने में मदद की। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं सलाम। वहीं, तमन्ना भाटिया ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने उस जिम्मेदारी का ज़िक्र किया जो सुमित मच्छर अपनी जान बचाने की लड़ाई के दौरान भी निभा रहे थे।
उन्होंने लिखा, "सोचिए, आप घायल हैं, अपनी जान बचाने के लिए लड़ रहे हैं और फिर भी उन 174 लोगों की जिंदगी के बारे में सोच रहे हैं जो आप पर निर्भर हैं। कैप्टन स्मित मच्छर, आपको बहुत सम्मान। आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रही हूं। ये तारीफें फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 में हुई भयानक घटना के बाद की जा रही हैं, यह फ़्लाइट 174 लोगों के साथ दुबई से तेल अवीव जा रही थी। खबरों के मुताबिक, स्मित मच्छर पर कॉकपिट के अंदर हमला हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने में कामयाबी हासिल की, जिससे यात्री और क्रू मेंबर मदद के लिए अंदर आ सके। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया, जहां वह सुरक्षित उतरा।
अस्पताल के बिस्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉल पर, स्मित मच्छर ने बताया कि उन्हें कैसे पता चला कि विमान नीचे गिर रहा है और उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की आखिरी कोशिश करने के लिए खुद को कैसे तैयार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सबके सामने समीर मच्छर की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ की। उन्होंने समीर को हीरो कहा और कहा कि उनके काम से लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली।
