Patiala Babes की एक्ट्रेस Swati Rajput के घर गूंजेगी किलकारी, शेयर की प्रेग्नेंसी न्यूज

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 02:09 PM (IST)

Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Swati Rajput ने अपनी जिंदगी के एक बेहद खास और भावुक पल को फैंस के साथ साझा किया है। बिना किसी बड़े ऐलान के, उन्होंने बेहद सादगी और प्यार से यह खुशखबरी दी कि वह मां बनने वाली हैं।

स्वाति ने अपने पति Saurabh Goyal के साथ सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में सौरभ को स्वाति के बेबी बंप पर प्यार जताते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ तस्वीरों में यह कपल हाथों में हाथ डाले शहर की सड़कों पर टहलता नजर आता है।

इन खास तस्वीरों के साथ स्वाति ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा—“हमारा नन्हा सा प्यार आने वाला है,” जिसने फैंस के दिलों को छू लिया।

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। हर कोई इस नए सफर के लिए कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहा है और आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swati Rajput (@swatirajputofficial)

गौरतलब है कि स्वाति और सौरभ ने साल 2023 में उत्तराखंड में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में “तुम देना साथ मेरा” से की थी। इसके बाद वह Iss Pyaar Ko Kya Naam Doon?, “एक बार फिर” और “एजेंट राघव - क्राइम ब्रांच” जैसे कई लोकप्रिय शोज़ का हिस्सा रहीं। 2022 में उन्होंने “ये झुकी झुकी सी नज़र” में दीया माथुर का मुख्य किरदार निभाया और Patiala Babes में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।

वहीं, सौरभ गोयल भी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं और छोरी, दलदल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह दिग्गज अभिनेता Nana Patekar की फिल्म “संकल्प” में भी दिखाई दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News