Mom-to-be Surbhi Jyoti का स्टाइलिश अंदाज, बेबी बंप के साथ दिखीं बेहद खूबसूरत
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:25 PM (IST)
Mumbai : टीवी एक्ट्रेस Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी की कुछ बेहद प्यारी झलकियां साझा की हैं, जिन्हें उन्होंने फोटो बुफे का नाम दिया है।

Maternity फोटोशूट की खास झलकियां
Surbhi ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई अलग-अलग अंदाज दिखाए हैं। एक क्लोज-अप सेल्फी में सुरभि पाउट बनाते हुए काफी क्यूट और चुलबुली नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने पिंक प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। कहीं वह पूल और हरियाली के बीच सुकून से बैठी हैं, तो कहीं उनकी मुस्कुराहट उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को और बढ़ा रही है।

एक खास तस्वीर में वह ममता से भरकर अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आईं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह अपने आने वाले नन्हे मेहमान से गुफ्तगू कर रही हों।

खुशखबरी और शादी
सुरभि ने कुछ समय पहले ही एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि उनका यह सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो चुका है और उनके घर जून में किलकारियां गूंजने वाली हैं। बता दें कि सुरभि ने अक्टूबर 2023 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट की खूबसूरत वादियों में सुमित सूरी के साथ शादी की थी।

एक सफल करियर
Surbhi Jyoti भारतीय टेलीविजन का एक बड़ा नाम हैं। उन्हें असली पहचान उनके सुपरहिट शो क़ुबूल है से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'नागिन' जैसे बड़े शो में मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के दिल में अपनी जगह और पक्की कर ली।
