रक्षक ही लूटने लगें तो किस पर करें भरोसा ? राम मंदिर घोटाले पर भड़के टीवी की लक्ष्मण Sunil Lahri, बोलें- गुनहगारों को मिले सख्त सजा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 02:50 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : इस समय देश में हर जगह अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों के मन में बहुत नाराजगी और आक्रोश है। बड़े-बड़े सितारें भी इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं। हाल ही में टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने भी चोरी करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई और लोगों को भी सलाह दी की चढ़ावा चढ़ाना बंद करो। इसके बाद अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने सरकार से कहा है कि गुनाहगारों को सजा मिलनी चाहिए। 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले टीवी के लक्ष्मण सुनील लहरी
वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेता सुनील लहरी ने कहा, सबसे पहले से सभी तो राम राम, जय श्री राम या जय सिया राम।  400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद राम लला जी के मंदिर का निर्माण हुआ। बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई, सभी देशों ने उन भावनाओं को अनुभव किया, सब ये इमोशन देख भाव विभोर हो गए। 

उस मंदिर में चोरी कितनी नीच हरकत है, सोच भी नहीं सकते रक्षक ही भक्षक बन जाएगा।  श्रद्धालुओं की भावनाओं या विश्वास के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है. मैं कानून और सरकार से विनती करूंगी कि जो भी इसके गुनहगार हैं उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसा सजा हो जिससे उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखे या जिस तरह गल्फ कंट्री और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है वैसी सजा दी जाए, जो दूसरों के लिए सबक हो  ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत ना करे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

'रामचन्द्र जी कह गए सिया से...
इस वीडियो के साथ सुनील लहरी ने एक कैप्शन भी लिखा है- रामचन्द्र जी कह गये सिया से ऐसा कलयुग आयेगा मेरे ही रक्षक,भकक्षक बनकर श्रद्धालूओं के चढ़ावे को लूट भावनाओ को आघात पहुंचाएगा...अयोध्या मंदिर चोरी में गुनेहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 

क्या है राम मंदिर चढ़ावे का पूरा मामला ?
इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब समाजवादी पार्टी के नेता तेज नारायण पांडे ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में से करीब 5 से 7.5 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी हुई है। आरोप सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News