38 की उम्र में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी Sumona Chakravarti की हुई एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी, बताया पिछले 2 महीने से क्यों थी गायब ?
punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 05:16 PM (IST)
Sumona Chakravarti : किपल शर्मा शो में उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल निभाकर सुमोना चक्रवर्ती ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन पिछले समय कुछ समय वो हर जगह से गायब थीं। न तो उन्हें किसी इवेंट में और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर देखा जा रहा था। ऐसे में हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था की ऐसा क्या हो गया जो उन्होंने सब से इतनी दूरी बनी ली। इसी बात का जवाब देने के लिए सुमोना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के सबको बताया है कि पिछले समय से वो कहां थीं और क्यों गायब थीं ? सबसे पहले 2021 में सुमोना ने अपने फैंस को बताया था कि उनको स्टेज IV एंडोमेट्रियोसिस बीमारी है, बहुत संभालने के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाने का फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर सुमोना ने बताया अपनी लाइफ का हाल
सुमोना ने लिखा- काफी समय आप सबसे फिर जुड़कर अच्छा लग रहा है। पिछले दो महीने से मैं जैसे दुनिया से थोड़ा अलग हो गई थी। मैंने जानबूझकर ज्यादातर समय सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी।
4 मई को मेरी एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई। कई वर्षों से मैं इसे संभालने की कोशिश कर रही थी लेकिन यह बीमारी लगातार बढ़ती गई। आखिरकार मुझे लगा कि अब इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाने का समय आ गया है।
पिछले दो महीने मैंने शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ठीक करने में बिताए। आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं की मैं बिल्कुल ठीक हूँ। सच कहूं तो पहले से कहीं बेहतर महसूस कर रही हूं। मेरी डॉक्टर और उनकी टीम मेरे लिए किसी फ़रिश्ते से कम नहीं है। उन्होंने न सिर्फ मेरा इलाज किया बल्कि मुझे समझा और मेरा पूरा ख्याल रखा, जब शायद कोई और मेरी स्थिति को पूरी तरह नहीं समझ पा रहा था। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।

सबसे दूर जाने का किया मन
एक समय ऐसा भी आया जब मेरा मन हुआ कि मैं व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम हमेशा के लिए डिलीट कर दूं। लेकिन फिर एहसास हुआ कि यह कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है। आखिर मैं अभी पहाड़ों में जाकर बसने वाली भी नहीं हूं।
मेरे पास मेरा काम है, परिवार है, दोस्त हैं और मेरी अपनी जिंदगी है। लेकिन एक चीज जो मैं बदलना चाहती हूँ, वह है सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका।
अब मैं ऐसे लोगों का एक समुदाय बनाना चाहती हूं, जिनकी सोच एक जैसी हो—खासकर महिलाओं का।
फिलहाल ये सिर्फ मेरे मन के विचार हैं। अभी मुझे खुद भी नहीं पता कि इन्हें किस तरह साकार करूंगी। सालों में मैंने एक बात महसूस की है। मेरी पोस्ट पर जो सामान्य कमेंट्स आते हैं, उनमें से कई या तो ट्रोलिंग होते हैं, मेरे शरीर पर टिप्पणी होती है या फिर अश्लील बातें—और दुर्भाग्य से ज्यादातर ऐसे कमेंट पुरुषों की ओर से आते हैं।

मैंने सिर्फ एक फोटो पोस्ट करने के बजाय इतना लम्बा सन्देश इसलिए लिखा क्योंकि मुझे पता है कि जो लोग सच में जुड़ना चाहते हैं वे रूककर इसे पढ़ेंगे, समझेंगे और शायद इस बातचीत का हिस्सा भी बनेंगे।
