Stree 2 Review : सरकटे के आतंक से थर थर कांपा बॉक्स आफिस, शानदार है सभी सितारों की एक्टिंग

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2024 - 03:38 AM (IST)

स्त्री 2 (Stree 2) 
निर्देशक   : अमर कौशिक (Amar Kaushik)
स्टारकास्ट : अक्षय कुमार (Akshay Kumar), shraddha kapoor(श्रद्धा कपूर
), राजकुमार राव(Rajkumar Rao), तमन्ना भाटिया  (Tamanna bhatia) वरूण धवन ( Varun Dhawan), अभिषेक बनर्जी Abhishek Banerjee, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)

रेटिंग : 4

स्त्री 2 : 2018 में रिलीज़ हुई 'स्त्री' ने दर्शकों को डराने के साथ हंसाने का भी भरपूर मौका दिया था। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म ने हॉरर-कॉमेडी के एक नए दौर की शुरुआत की। अब, 'स्त्री 2' के साथ, यह सिलसिला फिर से जारी है, मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बार कहानी में डर और हंसी का ऐसा तड़का लगाया गया है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखेगा। अमर कौशिक की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म न केवल पहले भाग की यादें ताजा करेगी, बल्कि नए रहस्यों, पात्रों, और ट्विस्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। श्रद्धा कपूर के किरदार का नया अवतार, राजकुमार राव की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, और सरकटे के रहस्य से भरी यह फिल्म आपको हंसाते हुए भी डराएगी। 

कहानी 

'ओ स्त्री कल आना' से 'ओ स्त्री रक्षा करना' तक के सफर में  कहानी में श्रद्धा कपूर का किरदार अब डराने के बजाय गांववालों की रक्षा करता नजर आएगा। 'स्त्री 2' में श्रद्धा कपूर का किरदार एक सरकटे से गाववालों की रक्षा करेगा। इस सरकटे की अपनी कहानी है। फिल्म में कई सरप्राइज़ भी हैं। स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया सिर्फ आइटम सॉन्ग करती नहीं दिखेंगी बल्कि उनका रोल अहम होने वाला है। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार का भी कैमियो रोल है। इसमें वो एक बड़ा खुलासा करते हैं, यानी अक्षय स्त्री में भी हैं और खेल खेल में भी। इसके अलावा फिल्म में वरुण धवन भी है जो एक भेड़िये के रूप में नजर आएंगे। इस बार फिल्म में सरकटा का चैप्टर खुला है और फिल्म की शुरुआत में सरकटा की एंट्री से होती है। आगे की कहानी जीनने के लिए आपको ये मूवी देखनी होगी।

स्टारकास्ट 

फिल्म में श्रद्धा कपूर ने स्त्री का मुख्य किरदार निभाया है, जो पिछले भाग में दर्शकों को डराने में कामयाब रही थी। वह इस बार भी सुंदर और प्रभावशाली नजर आती हैं, और उनकी एक्टिंग भी कमाल की है। राजकुमार राव ने विक्की के किरदार को पूरी तरह निभाया है, और स्त्री के प्रति उनके समोहन को इस बार और विकसित होते देखा जा सकता है। उन्होंने शानदार अभिनय किया है, खासकर अपनी कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशंस ने मूवी में चार चांद लगा दिए है। पंकज त्रिपाठी, जो रुद्रा के किरदार में हैं वो  अपनी लाल किताब से एक बार फिर सभी गुत्थियाँ सुलझाते हुए दिखेंगे। उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी, और किरदार में गहराई पूरी तरह से सराहनीय है। अपारशक्ति खुराना, बिट्टू के रूप में, अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशंस से दर्शकों को हंसी में डूबो देंगे। अभिषेक बनर्जी ने जाना के किरदार में सौ फीसदी योगदान दिया है। उनकी हाल की फिल्मों को देखते हुए यह साफ कहा जा सकता है कि वह एक परिपक्व कलाकार हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक डांस नंबर भी है, जो फिल्म में ताजगी का अहसास कराता है।

डायरेक्शन

अमर कौशिक ने 'स्त्री' की तरह 'स्त्री 2' में भी हॉरर और कॉमेडी का सही संतुलन बनाए रखा है। स्टारकास्ट में कुछ नए चेहरे शामिल हैं, लेकिन अधिकांश कलाकार पिछले भाग से ही हैं, जिससे उन्हें निर्देशन में कोई कठिनाई नहीं हुई। कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को सहजता से निभाया है। कौशिक ने कहानी को बड़ी खूबसूरती से पर्दे पर उकेरा है। गाँव के माहौल, भाषा, और परिधानों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। एडिटिंग और वीएफएक्स का भी शानदार इस्तेमाल किया गया है। फिल्म के अंत तक सरकटे का भय बना रहता है, और कॉमेडी का तड़का भी जगह-जगह पर देखने को मिलता है।

संगीत

'स्त्री 2' का संगीत सचिन-जिगर और जस्टिन वर्घीस ने दिया है। डरावने दृश्यों में बैकग्राउंड म्यूजिक का विशेष महत्व होता है, और 'स्त्री 2' का बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी को पूरी तरह सपोर्ट करता है। फिल्म के गीत मधुबनती बागची, दिव्या कुमार, विशाल मिश्रा और पवन सिंह ने लिखे हैं। रोमांटिक गीत "तुम्हारे ही रहेंगे हम" और डांस नंबर "आज की रात" पहले से ही चार्टबस्टर पर धूम मचा रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक इसके कंटेंट की वजह से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्राइम थ्रिलर के बाद हॉरर कॉमेडी ऐसा जॉनर है जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं। फिल्म की स्टोरीलाइन और किरदार दर्शकों को सौ फीसदी मनोरंजन देने में सक्षम हैं।

इस मामले में सभी कलाकारों ने अमर का खूब साथ दिया है। राजकुमार राव फिर एक बार विक्की के किरदार में खूब मनोरंजन करते हैं। श्रद्धा भी उनका पूरा साथ देती हुईं नज़र आती हैं। पंकज त्रिपाठी, अभिषेक और अपारशक्ति खुराना ने भी अपने किरदार से पूरा न्याय किया है. तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन ने इस फिल्म को और मज़ेदार बनाया है। इस फिल्म में आपको कई सवालों के जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेंगे, जो 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News