नेशनल टीवी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा ! Splitsvilla 16 की Diksha और Akanksha में जमकर हुई मारपीट
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:40 PM (IST)
Mumbai : रियलिटी शो Splitsvilla X6 में हाल ही एक बड़ा विवाद सामने आया है। दीक्षा पवार और आकांक्षा चौधरी, जो कभी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं, अब एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन बन चुकी हैं। दोनों के बीच हुई तीखी बहस अब हाथापाई तक पहुंच गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के नए प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि मामला कितना बढ़ गया है। शुरुआत में दीक्षा, आकांक्षा को धमकी देती हैं कि वह उनके कपड़ों में आग लगा देंगी। जवाब में आकांक्षा भी उन्हें चुनौती देती हैं। इसके बाद गुस्से में आकर दीक्षा, आकांक्षा के कपड़े बाहर फेंक देती हैं, जिससे माहौल और ज्यादा बिगड़ जाता है। इस पर आकांक्षा और सुजैन भड़क जाती हैं और पलटकर दीक्षा के कमरे में जाकर उनके सामान के साथ भी वही करती हैं।
तनाव इतना बढ़ जाता है कि बात धक्का-मुक्की से होते हुए मारपीट तक पहुंच जाती है। दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है, जिसमें कपड़े तक फट जाते हैं। इस दौरान सुजैन भी बीच में कूद पड़ती हैं और झगड़ा और ज्यादा उग्र हो जाता है।

इस प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शक भी हैरान हैं कि नेशनल टीवी पर इस तरह की लड़ाई देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं- कुछ दीक्षा का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ आकांक्षा के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं।
वहीं, आकांक्षा ने दावा किया है कि इस झगड़े में उन्हें गंभीर चोट लगी और खून भी निकला। हालांकि, शो के कुछ अन्य कंटेस्टेंट्स ने उनके इस दावे पर सवाल उठाए हैं और इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया है।

