एक दीवार पर दो आस्थाएं, प्यार की अनोखी मिसाल बनीं Sonakshi Sinha... घर पर दिखाई गायत्री मंत्र और कलमा की अनोखी झलक

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 01:49 PM (IST)

Sonakshi Sinha : सोनाक्षी सिन्हा की शादी हमेशा से ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही है। ऐसा इस वजह से क्योंकि वो सोनाक्षी हिन्दू हैं और उनके पति मुस्लिम है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है कि वो प्यार की मिसाल बन गई हैं। उन्होंने पोस्ट कर के अपने घर की पेंटिंग सबके साथ शेयर की है और इस पेंटिंग की खास बात यह है कि इसमें गायत्री मंत्र और कलमा दोनों ही है। यह तस्वीर उनको गिफ्ट मिली है और सोनाक्षी ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है। 

Sonakshi Zaheer

सोनाक्षी ने  पति जहीर संग शेयर की तस्वीरें 
सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर अपने पति संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने खास तौर पर उस पेंटिंग को दर्शाया है। 

Sonakshi Zaheer

क्यों खास है यह पैंटिंग ?
सोनाक्षी सिन्हा के लिए यह पैंटिंग इसलिए खास है क्योंकि इसमें गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है। इसी के साथ उन्होंने इस तस्वीर के साथ एक बहुत बड़ा नोट लिखकर एक किस्सा भी शेयर किया है। सोनाक्षी ने लिखा कि- 

जब हमारी शादी हो रही थी, तो पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे और उसी समय अज़ान की आवाज़ हमारे घर तक पहुंची। उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है!

Sonakshi Zaheer

एक दिन जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, तो shubhikasharma का अचानक फ़ोन आया। उन्होंने कहा कि वह हमें हमारी शादी के लिए एक पेंटिंग गिफ़्ट करना चाहती हैं... लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह क्या देना चाहती हैं, तो ऐसा लगा मानो उन्हें हमारे दिल की बात पता चल गई हो। उन्होंने कहा कि पेंटिंग में हमारी दोनों तरह की मान्यताओं और उनके प्यार व सकारात्मकता के साथ तालमेल बिठाने की कहानी दिखनी चाहिए।

Sonakshi Zaheer

फिर उन्होंने मुझे आर्टिस्ट aadilabedi से मिलवाया, जो बहुत टैलेंटेड हैं। वह हमारे घर आए, हमारी सोच और भावनाओं को समझा और उन्हें कैनवस पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा... और आप इसे ईश्वर का चमत्कार कह सकते हैं कि जब हम LA में थे, तो उन्होंने मुझसे संपर्क किया—बिना यह जाने कि हम वहां हैं—और बताया कि पेंटिंग तैयार है।

तो यह खूबसूरत आर्टवर्क, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है, मेरे साथ वापस आया और हमारे घर में अपनी जगह बना ली। मुझे यकीन है कि यह हमारे जीवन में और भी खुशियाँ, प्यार और शांति लाएगा, अब यह जगह बहुत पूरी-पूरी और आशीर्वाद से भरी हुई लगती है।

Sonakshi Zaheer

23 जून, 2024 को सोनाक्षी सिन्हा की हुई थी शादी 
सोनाक्षी और जहीर की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं, कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी सेकंड एनिवर्सरी मनाई है। 23 जून, 2024 को सोनाक्षी की शादी हुई  और इससे पहले सात साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News