Movie Review: धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त थ्रिल के साथ देशप्रेम को दिखाती है Yodha, शानदार लगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 10:29 AM (IST)
फिल्म : योद्धा (YODHA)
निर्देशक : सागर अंबरे (Sagar Ambre) , पुष्कर ओझा (Pushkar Ojha)
स्टारकास्ट : सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), राशि खन्ना (Raashii Khanna), दिशा पाटनी (Disha Patani)
रेटिंग : 4
YODHA: हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों की तरह अब हिंदी सिनेमा में भी उस लेवल का थ्रिल और एक्शन देखा जाने लगा है जो भारतीय दर्शक चाहता है। अब इन दोनों जॉनर के साथ देशभक्ति का तड़का भी लगा दिया जाये तो क्या कहना। शेरशाह और फाइटर ऐसे ही विषय पर आधारित शानदार फिल्में थीं जिन्हें दर्शकों का उत्साहवर्धक समर्थन मिला। लगता है मेकर्स भी अब दर्शकों की नबज़ पहचान गए हैं इसलिए तो दर्शकों की थाली में एक के बाद एक देशभक्ति और भारतीय सेना के साहस और वीरता पर आधारित फिल्में परोस रहे हैं। इसी जॉनर की एक नई फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का जबरदस्त थ्रिल और एक्शन इस फिल्म की खासियत है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हीरू यश जोहर , करण जोहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान हैं।

कहानी
सागर अंबरे और पुष्कर ओझा द्वारा लिखी गयी इस फिल्म की कहानी भारतीय सैनिक की है जो अपने पिता की तरह देश के लिए कुछ करना चाहता है। अरुण कटियाल उसके पापा सुरेंदर कटियाल द्वारा शुरु की गई यूनिट योध्या का एक जांबाज ऑफिसर है। एक दिन जब वह देश के सबसे बड़े साइंटिस्ट की सुरक्षा के लिए उनके साथ एक फ्लाइट में होता है तभी उसे कुछ लोग हाइजेक कर लेते हैं। उन्हें बचाने के दौरान अरुण और ग्राउंड ऑपेशन पर तैनात टीम में कुछ कंफ्यूजन होता है, और हाइजेकर साइंटिस्ट की हत्या कर देते हैं। जिसका इल्जाम योध्दा टास्क फोर्स पर आ जाता है। अरुण के पिता की बहादुरी से शुरु हुई इस यूनिट को बंद कर दिया जाता है। ऐसे में वह अपनी पूरी जी जान लगा देता है इसे दोबारा शुरु करने के लिए लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकलता।
कुछ सालों बाद दोबारा से कुछ ऐसी ही घटना होती है। दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट में अरुण गलती से चढ़ता है या उसे योजना बनाकर उसमें चढ़ाया जाता है। उसके फोन पर मैसेज भेजे जाते हैं कि फ्लाइट हाइजेक होने वाली है। इन परिस्थितियों के बीच अरुण के हाथों कुछ ऐसी चीजें होती है कि भारत सरकार के लोग उसे ही हाइजेकर समझ लेते हैं। फिल्म में भारत- पाक का एंगल भी दिखाया गया है। क्या अरुण प्लैन हाइजैक करने वालों को पकड़ पाएगा? क्या वह खुद की बेगुनाही साबित कर पाएगा? और योध्या टाक्स फोर्स यूनिट दोबारा शुरु होगी? ऐसे तमाम सवाल जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त एक्शन और उनका रोमांटिक पहलू फिल्म का मुख्य आकर्षण है। सिद्धार्थ की फिटनेस और उनकी बॉडी पर आर्मी की यूनिफार्म काफी जचती है। उन्हें देखकर लगता है की वे सचमुच ही आर्मी के जवान हैं । उन्होंने शानदार एक्टिंग की है और डायलाग डिलीवरी भी कमाल की है । वे देखने में भी कम उम्र के लगते हैं जो इस किरदार के लिए अहम है। इस किरदार के साथ उन्होंने पूरा न्याय किया हे। दिशा पटानी भी काफी आकर्षक लगी हैं , एयरहोस्टेस के गेटअप में वे काफी ग्लैमरस लगी हैं। उनकी एक्टिंग भी शानदार है। राशि खन्ना ने सिद्धार्थ की पत्नी प्रियम्वदा कत्याल का किरदार निभाया है। उन्होंने अपना किरदार शानदार ढंग से निभाया है।
सिद्धार्थ और राशि खन्ना के कुछ रोमांटिक क्षण फिल्म में एक नई फ्रेशनेस लेकर आते हैं। सिद्धार्थ के पिता के रूप में रोनित रॉय ने मेजर सुरिंदर कत्याल की भूमिका निभाई है जो एक अनुशासनप्रिय व्यक्ति हैं और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं। रोनित रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। वो एक मंझे हुए कलाकार हैं जो किरदार में उतरकर एक्टिंग करते हैं। फिल्म में बाकी कलाकारों ने भी अपने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं।

निर्देशन
एक शानदार कहानी के लेखन के साथ सागर अंबरे और पुष्कर ओझा ने बेहतरीन कलकारों और अपने शानदार निर्देशन के साथ फिल्म को परदे पेश किया है । अपने इस प्रयास में वे पूरी तरह से सफल हुए हैं । कहानी के अनरूप कलाकारों का चयन, चरित्र चित्रण , देशकाल और वेशभूषा का भी खास ध्यान रखा गया है। असरदार और संक्षिप्त डायलाग फिल्म की खासीयत है। एडिटिंग सटीक है , कहीं भी फिल्म बोर नहीं करती और न ही बेवजह खींची गयी है।
म्यूजिक
फिल्म के गीत कौशल किशोर , विशाल मिश्रा , मनोज मुन्तशिर और कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म में संगीत विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने दिया है और गीतों को अपनी आवाज़ दी है विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह , नीति मोहन और बी प्राक ने । बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अच्छा है जो फिल्म की रफ़्तार के साथ चलता है। गाने भी काफी अच्छे हैं - तिरंगा, तेरे संग इश्क़ हुआ और ज़िंदगी तेरे नाम पहले से ही चार्टबस्टर पर लोकप्रिय हैं। इस फिल्म को एक सम्पूर्ण फ़ैमिली एंटरटेनर कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा, थ्रिल और रोमांस आदि सबकुछ है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को पसंद आएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Pooja Meri Jaan Review: प्यार, रिजेक्शन और सुसाइड केस के बीच उलझी कहानी, मृणाल-हुमा की दमदार एक्टिंग
