NMACC इवेंट के बाद Siddharth-Kiara का रोमांटिक फोटोशूट, Traditional Look में जीता फैंस का दिल
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 10:09 AM (IST)
Mumbai : मुंबई में NMACC की तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में शामिल होने के बाद बॉलीवुड के पावर कपल Sidharth Malhotra और Kiara Advani ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसने फैंस को काफी खुश कर दिया। ये तस्वीरें उनके घर पर किए गए एक खास फोटोशूट की थीं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते नजर आए और ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

इस दौरान Kiara Advani ने हाउस ऑफ मसाबा की गुलाबी और हरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल दिख रही थीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अनामिका खन्ना के डिजाइन किए हुए सफेद आउटफिट में नजर आए, जिसमें एब्स्ट्रैक्ट आर्ट वर्क था और उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था। उनकी तस्वीरों के साथ लिखा गया कैप्शन भी फैंस को काफी पसंद आया।
फैंस और सेलेब्स ने बरसाया प्यार
जैसे ही सिद्धार्थ और कियारा ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने इस जोड़ी को बेहद प्यारा बताया। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भी कमेंट कर दोनों की तारीफ की। फैंस भी लगातार दोनों की तस्वीरों पर प्यार लुटाते नजर आए।

बता दें कि पिछले साल जुलाई में सिद्धार्थ और कियारा के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आईं। कपल ने अपनी बेटी का नाम सराया रखा है। बेटी के जन्म की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है और उन्हें बेटी का आशीर्वाद मिला है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अक्सर अपने पेरेंटहुड को लेकर खुशी जाहिर करते रहते हैं।
आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं कियारा
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी साल 2025 में फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आई थीं, जिसमें उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दी। आने वाले समय में कियारा की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें फिल्म टॉक्सिक काफी चर्चा में है, जिसमें वह नाडिया नाम का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आएंगी।

