क्या सच में तीसरी शादी करेंगी Shweta Tiwari ! इस एक्टर ने खुद फैंस को दिया जवाब

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 05:43 PM (IST)

Shweta Tiwari : टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विशाल आदित्य सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, शो से बाहर होने के बाद एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों पर भी खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने खास तौर पर श्वेता तिवारी के साथ अपने लिंकअप और शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी राय रखी है और इन खबरों की सच्चाई साफ़ कर दी। 

विशाल के फैंस हुए निराश 
आपको बता दें की विशाल सिंह का अच्छा खासा फैन बेस है। खतरों के खिलाडी 15 से विशाल आदित्य सिंह के बाहर होने के बाद उनके फैंस काफी मायूस हुए। शो से बाहर निकलने के बाद विशाल ने अपने करियर से जुड़े कुछ अनुभव शेयर किए। इसके अलावा उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ अपनी दोस्ती और दोनों के बीच चल रही चर्चाओं को लेकर भी खुलकर बात की। 

Shweta Tiwari Third Marriage

श्वेता को लेकर विशाल ने तोड़ी चुप्पी 
श्वेता तिवारी के साथ अफेयर की अफवाहों पर विशाल आदित्य सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की सोशल मीडिया पर लोग बिना सोचे-समझे कुछ भी लिख देते हैं। विशाल ने बताया कि ऐसी खबरों से उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब उनके अपने जानने-पहचानने वाले लोग भी इन अफवाहों को सच मानकर उनका मजाक उड़ाने लगते हैं। 

बहुत अच्छी दोस्त है
इसी के साथ विशाल ने कहा कि श्वेता मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। मैं उनको हमेशा तिवारी जी कहकर बुलाता हूं। इतना ही नहीं वो उनकी मॉम भी हैं लेकिन वो उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं। 

Shweta Tiwari Third Marriage

शादी की अफवाहों पर भी बोलें विशाल 
श्वेता तिवारी के साथ शादी की चर्चाओं पर विशाल सिंह ने कहा की वे लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। उन्होंने हठी और कुत्ते की एक कहावत का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग जो चाहें सोच सकते हैं, उनका पूरा ध्यान अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने पर रहता है। 

विशाल ने स्वीकार किया कि इन बेबुनियाद अफवाहों की वजह से उनके और श्वेता के रिश्ते पर असर पड़ा है। इस विवाद के बाद से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें पोस्ट करना बंद कर दिया है और अब वे पहले की तरह ज्यादा मिलते-जुलते भी नहीं हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News