45 उम्र में भी 25 की हसीनाओं जैसी खूबसूरती, साड़ी में Shweta Tiwari के दिलकश अंदाज ने जीता दिल

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 10:33 AM (IST)

Shweta Tiwari की उम्र चाहे 45 की है लेकिन उनकी खूबसूरती 25 साल की हसीनाओं को मात देती है। श्वेता तिवारी फ़िलहाल अभी टीवी सीरियल दे दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज चर्चा का विषय बनती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो हर किसी को  अपना दीवाना बना रही हैं। उनका यह देसी लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

 Shweta Tiwari

इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है, इसी के साथ कंट्रास्ट में उन्होंने ब्लू कलर का ब्लाउज पहना है जो उनकी खूबसूरती को चार चाँद लगाने का काम कर रहा है। 

जैसा की आप देख सकते हैं ब्लू कलर के इस ब्लाउज पर गोल्डन रंग की एम्ब्रॉयडरी की हुई है, जो उनको और भी ज्यादा परफेक्ट बना रही है। 

 Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी कुछ भी पहन लें, उसी में अपना जलवा बिखेर देती हैं। तो ऐसे में साड़ी तो भारतीय महिला की शान है। इसे पहनने के बाद कोई शायद ही होगा, जो सुन्दर न लगे। अपने लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बनाने के लिए श्वेता ने गले में बहुत ही हैवी सेट पहना हुआ है। वहीं अगर उनके झुमके की बात करें तो बड़े गोल्डन झुमके उन्हें चेहरे की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। 

 Shweta Tiwari

देसी के साथ मॉडर्न टच 
वैसे तो साड़ी देसी लुक में आती हैं लेकिन श्वेता तिवारी ने इसे बड़े ही तरीके से केरी किया हुआ है, जो देसी के साथ मॉडर्न लुक भी दे रहा है। 

हैवी ज्वेलरी और ब्लाउज के साथ श्वेता ने बहुत ही लाइट और सटल सा मेकअप किया हुआ है। स्मोकी आईज और न्यूड लिपस्टिक के साथ वो बेहद ही कमाल की लग रही हैं। 

 Shweta Tiwari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News