''ब्रा उतारनी होगी... इस एक्ट्रेस ने बताया रात 3 बजे मुझसे करवाया Topless scene, मैं बहुत चिल्लाई, पर किसी ने नहीं सुनी
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 06:39 PM (IST)
Shubhangi Sharma : एक्ट्रेस शुभांगी शर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी वेब सीरीज की शूटिंग का एक कड़वा सच शेयर किया। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट और स्क्रीनप्ले के समय उन्हें जिन सीन्स की जानकारी दी गई थी, सेट पर हालात उससे बिल्कुल अलग थे। शर्मा ने बताया कि मेकर्स ने उनसे तय सीमा से कहीं ज्यादा बोल्ड और इंटिमेट सीन्स करवाए। उन्होंने यह गंभीर आरोप भी लगाया कि शूटिंग के दौरान उन पट ऐसे सीन्स देने का दवाब बनाया गया, जिनके लिए उन्होंने पहले कोई सहमति नहीं दी थी।

मना करने के बावजूद बनाया दवाब
शुभांगी इस पूरे वाकये को अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौरों में से एक बताया। उनका कहना था कि उन्होंने उस समय अपनी नाराजगी जाहिर की और ऐसे सीन करने से साफ़ इंकार किया लेकिन इसके बाद भी उनके ऊपर दवाब बनाया गया। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस दौरान वह खुद को बेहद बेबस और मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही थीं।
नॉर्मल किसिंग सीन की हुई थी डील
शुभांगी ने बताया कि प्रोजेक्ट साइन करने से पहले उन्हें शूट होने वाले सीन्स को लेकर कुछ और जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक, उन्हें कहा गया था कि शूटिंग में बिकनी सीन्स और सामान्य किसिंग सीन्स शामिल होंगे। शुरुआत में केरल में हुई शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक और सामान्य रहा। पहले तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन जैसे ही इंटिमेट सीन्स की शुरुआत हुई तो हालात बदलने लगे।

ब्रा हटानी होगी...
शुभांगी ने दावा किया कि इंटिमेट सीन की शूटिंग के दौरान उनसे ब्रा हटाकर टॉपलेस होने के लिए कहा गया था। एक्ट्रेस का कहना है कि इस तरह के सीन के बारे में उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने इस पूरे अनुभव को बेहद डरावना और बुरा बताते हुए कहा कि उस वक्त काफी सहम गई थीं। शुभांगी के मुताबिक, उन्होंने अपनी असहमति जताते हुए साफ़ कहा था कि वह ऐसा सीन नहीं कर सकती।
इसके बाद अपना दुःख शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने तो शूटिंग रुकवाने तक की कोशिश की थी। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी परेशानी खुलकर जाहिर की, आवाज उठाई और स्पष्ट कर दिया कि वह सीन करने के लिए तैयार नहीं हैं।
शुभांगी के लिए यह अनुभव इतना तकलीफदेह था कि वह उस मुश्किल दौर को दोबारा याद भी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थीं।

रात में करीब 3 बजे करवाया शूट
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि यह शूट उनसे रात के 3 बजे करवाया गया। इसी के साथ उन्होंने बताया किस करते समय मेरे आंसू तक निकल आये थे। उस समय के दौरान वो बिल्कुल भी कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थीं फिर भी जैसे-तैसे उन्होंने इस सीन को पूरा किया।
