कोई भी लड़की इससे शादी नहीं करेगी क्योंकि...Lock UPP 2 में Shreya Kalra ने Harshad Chopda पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 01:07 PM (IST)

Shreya Kalra and Harshad Chopda : नेटफ्लिक्स बेस्ड लॉकअप 2 रियलिटी शो हाल ही में काफी ट्रेंड कर रहा है। फराह खान और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट कर रहे हैं। सुनीता आहूजा से लेकर हर्षद चोपड़ा तक बहुत सारे फेमस लोगों ने इसमें एंट्री की है। आए दिन इस शो में कोई न कोई बवाल खड़ा हो रहा है। अब हाल ही में श्रेया कालरा ने हर्षद चोपड़ा को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दीं हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस काफी नाराज हो रहे हैं और श्रेया को बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

Shreya Kalra and Harshad Chopda  Lock UPP 2

श्रेया ने हर्षद को बोला घमंडी 
हाल ही में श्रेया कालरा की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें श्रेया किसी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ हर्षद चोपड़ा की बुराई कर ही हैं। श्रेया ने कहा कि हर्षद का एक भी शो सही से नहीं चला तो इस शो में आकर वो फिर से लाइमलाइट बटोरने की कोशिश कर रहा है। इसी के साथ उन्होंने हर्षद पर इल्जाम भी लगाया और कहा कि वो काफी घमंडी है, ऑफ-स्क्रीन व्यव्हार भी उनका बहुत खराब है। बात यही खत्म नहीं हुई, इसके बाद श्रेया ने कहा कि को भी लड़की ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग हर्षद चोपड़ा का साथ देते हुए श्रेया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Shreya Kalra and Harshad Chopda  Lock UPP 2

हर्षद ने शो ‘लॉकअप’ में बताया जीवन का सबसे बड़ा सीक्रेट 
लॉकअप की शुरुआत में ही हर्षद ने अपने जीवन का सबसे बड़ा सच उजागर किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके ही बेस्टफ्रेंड के साथ मिलकर धोखा दिया। हर्षद के मुताबिक इस घटना के बाद वो बिल्कुल टूट गए थे। 

'लॉकअप 2' के एक एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए अपने टूटे रिश्ते की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि करीब 16 साल पहले उन्हें प्यार में ऐसा धोखा मिला था, जिसने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया। हर्षद की इस भावुक आपबीती को सुनकर शो में मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए और दर्शकों ने भी उनके दर्द को महसूस किया।

Shreya Kalra and Harshad Chopda  Lock UPP 2
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News