सपनों का घर ! Shreya Ghoshal ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा 29.7 करोड़ का लग्ज़री अपार्टमेंट

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:05 PM (IST)

Mumbai : मुंबई का वर्ली इलाका पहले से ही बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटरों के लग्जरी घरों के लिए मशहूर है और अब इस लिस्ट में मशहूर प्लेबैक सिंगर Shreya Ghoshal का नाम भी जुड़ गया है। खबरों के मुताबिक, श्रेया घोषाल ने अपने माता-पिता शमीष्ठा घोषाल और बिस्वजीत घोषाल के साथ मिलकर वर्ली में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 29.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Shreya Ghoshal new home

गोदरेज ट्रिलॉजी में लिया अपार्टमेंट
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार यह अपार्टमेंट वर्ली स्थित गोदरेज ट्रिलॉजी प्रोजेक्ट में है। इस घर का कारपेट एरिया लगभग 2,430 वर्ग फुट है, जबकि कुल एरिया करीब 2,750 वर्ग फुट बताया गया है। अपार्टमेंट के साथ तीन कार पार्किंग की सुविधा भी दी गई है। इस प्रॉपर्टी डील में करीब 1.78 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 को कराया गया।

सेलेब्स का पसंदीदा बन रहा वर्ली
मुंबई का वर्ली इलाका इन दिनों लग्जरी रियल एस्टेट का बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। दक्षिण मुंबई, लोअर परेल, प्रभादेवी और बांद्रा की तरह अब वर्ली में भी कई हाई-एंड रिहायशी प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं। यहां प्रॉपर्टी की कीमत कई जगहों पर 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से भी ज्यादा है। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊंची इमारतें और प्रीमियम लाइफस्टाइल की वजह से कई सेलिब्रिटी इस इलाके में घर खरीद रहे हैं।

Shreya Ghoshal new home

रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक का सफर
Shreya Ghoshal आज देश की सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ जीतने के बाद पहचान बनाई और इसके बाद फिल्म ‘देवदास’ से बॉलीवुड में अपनी गायकी का सफर शुरू किया। फिल्म का गाना ‘बैरी पिया’ काफी लोकप्रिय हुआ और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

श्रेया सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, असमिया और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं और हर भाषा में उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई है।

Shreya Ghoshal new home


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News