क्या है Shraddha Kapoor और Asha Bhosle का फैमिली कनेक्शन ? दिलचस्प है कहानी

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 03:21 PM (IST)

Mumbai : भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अद्भुत प्रतिभा के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम हासिल किया और इंडस्ट्री की सबसे सफल गायिकाओं में गिनी जाने लगीं।

बहुत कम लोगों को यह पता है कि Shraddha Kapoor के साथ उनका एक खास पारिवारिक रिश्ता भी है। श्रद्धा कपूर उन्हें प्यार से “ग्रैंड-आजी” कहकर बुलाती हैं, जो उनके बीच की नजदीकी को दर्शाता है।

Shraddha Kapoor Asha Bhosle relation

दरअसल, आशा भोसले और श्रद्धा कपूर का रिश्ता परिवार की पुरानी पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है। श्रद्धा की मां Shivangi Kolhapure, आशा भोसले की भतीजी हैं। वहीं, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक Pandharinath Kolhapure, जो आशा भोसले के चचेरे भाई थे, श्रद्धा कपूर के नाना थे। इसी पारिवारिक कड़ी की वजह से श्रद्धा कपूर, आशा भोसले को अपनी नानी समान मानते हुए “ग्रैंड-आजी” कहकर संबोधित करती हैं।

8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले को संगीत विरासत में मिला था। उनके पिता Deenanath Mangeshkar एक प्रतिष्ठित गायक और संगीतकार थे। यही कारण है कि बचपन से ही आशा भोसले का झुकाव संगीत की ओर रहा और उन्होंने आगे चलकर हजारों गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई।

Shraddha Kapoor Asha Bhosle relation

अपने लंबे करियर में उन्होंने हर तरह के गाने गाए और संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। आज भी उनका नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News