बचपन में मामा ने जबरदस्ती किया Kiss, मना किया तो जमीन पर पटका....Lockup में Shivangi Joshi ने बयां किया अपना दुःख

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 12:05 PM (IST)

Shivangi Joshi in Lockup : आए दिन लॉकअप में कोई न कोई अपने जीवन के कुछ ऐसे सीक्रेट्स बता रहा है, जिसकी वजह से हर कोई भावुक हो गया है। कभी राम कपूर तो कभी आकांक्षा हर कोई अपने जीवन के बड़े-बड़े राज बता रहा है। हाल ही में अब ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा यानि शिवांगी ने अपने जीवन का सबसे बड़ा सच बताया तो अब तक नहीं किसी को नहीं पता है। शो के बीच उन्होंने बताया कि बचपन में उनके मामा ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। 

मामा ने जबरदस्ती किया किस 
शिवांगी ने बताया कि- मेरी मम्मी के मुंहबोले भाई थे। उन्होंने अचानक से मुझे पास बुलाकर वो पकड़ने लगे और कहा की जैसे आपको आपकी मम्मी किस करती है, वैसे ही आपको शूटिंग के दौरान किस करेंगे। इसी के साथ उन्होंने मुझे पकड़ा और किस करके दिखाने लगे। इसके बाद उन्होंने मेरे गाल पर किस किया, ये देखकर मुझे बहुत अजीब लगा और मैंने बोला कि मुझे बहुत गंदा लग रहा है। उन्हें पीछे करने में मेरा हाथ उनके मुंह पर लग गया और उन्होंने मुझे जमीन पर फेंक दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by शिवांगी जोशी (@shivangijoshi18)

कई दिनों तक नहीं जा पाई स्कूल 
इसके बाद शिवांगी के बताया की- उसी समय मेरे मम्मी-पापा आ गए और उन्होंने उसे बहुत मारा और घर से निकाल दिया। इन सब हरकतों का मेरे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ा और मैं स्कूल नहीं जा पाई। इसी कांड की वजह से मेरी मम्मी मुझे लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हैं। इस वजह से जब भी कोई मुझे कुछ बोलता है कि मुझे सुनकर यही लगता है कि उनके ऊपर इसका क्या असर पड़ेगा ?

शो में जल्द होगी घरवालों की एंट्री
इस इमोशनल को देखने के बाद सारे फैंस काफी इमोशनल हो गए। इस एपिसोड की यह क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी बीच आपको बता दें की अपूर्व शो से बाहर जा चुकी हैं, वो गेम में सिर्फ इनफॉर्मर बनकर आई थीं। इसी के साथ शो के अगले प्रोमो में यह दिखाया जा रहा है कि अगले एपिसोड में जल्द ही घरवालों की एंट्री होने वाली है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News