बहन Anshula Kapoor की मेहंदी पर Shanaya Kapoor ने लगाया ग्लैमर का तड़का, Indo-Western लुक में लूटी महफ़िल

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 06:15 PM (IST)

Shanaya Kapoor look : बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेगी। आज से उनके घर शादी के फंक्शन्स स्टार्ट हो गए हैं। आज उनकी मेहंदी की रस्म थी, बड़े-बड़े सितारों ने इस इवेंट में शिरकत की। जाह्नवी कपूर से लेकर सोनम कपूर तक अंशुला की मेहंदी में नजर आईं। इस दौरान उनकी चचेरी बहन शनाया कपूर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनका यह ब्राइडमेड लुक काफी वायरल हो रहा है। शनाया कपूर का लुक हमेशा ही फेमस रहा है। अब इस इंडो-वेस्टर्न लुक ने सबका ध्यान खींच लिया है।  आइए विस्तार से जानते हैं शनाया कपूर के इस लेटेस्ट और गॉर्जियस एथनिक लुक के बारे में, जो इस फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन चुका है।

Shanaya Kapoor Indo Western Look

ट्रेडिशनल लहंगे और मॉडर्न चोली का परफेक्ट कॉम्बिनेशन 
शनाया कपूर के इस ऑउटफिट की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत और कस्टमाइज्ड पेस्टल शेड का लहंगा कैरी किया है। इस पूरी ड्रेस ड्रेस में पीले और डस्टी पिंक रंगों का एक बहुत ही खूबसूरत और रिफ्रेशिंग तालमेल देखने को मिल रहा है। लहंगे के घेर पर बहुत ही खूबसूरत टाई-एंड-डाई और शिबोरी प्रिंट का काम किया गया है, जो इसे काफी लाइटवेट और क्लासी लुक दे रहा है। 

Shanaya Kapoor Indo Western Look

उनके इस लुक की सबसे खास बात है उनकी चोली। उन्होंने बेहद बोल्ड और स्टाइलिश पीले रंग की ब्रालेट-स्टाइल चोली पहनी है। इस चोली में एक तरफ से जाता हुआ हैवी गोल्डन एम्बेलिश्ड स्ट्रैप उनके लुक में मॉडर्न और  ग्लैमरस एलिमेंट जोड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सुनहरे गोटा-पत्ती और बारीक 
सेक्विन लाइन्स  वाले पीले दुपट्टे को बेहद बेपरवाह और रॉयल अंदाज में अपने कंधों और हाथों पर कैरी किया है। 

Shanaya Kapoor Indo Western Look

 ज्वैलरी और एक्सेसरीज
अगर उनकी ज्वैलरी की बात की जाए तो उन्होंने अपने लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बनाने के बहुत ही रॉयल ज्वैलरी का चुनाव किया।  उन्होंने गले में एक मल्टी-लेयर्ड पर्ल  चोकर नेकलेस पहना है, जिसके बीच में एक बड़ा सा ओवल-शेप का पेस्टल पिंक स्टोन लगा है। सिर पर सजा हुआ क्लासिक और बारीक मांग टीका उनके चेहरे की मासूमियत और खूबसूरती दोगुना कर रहा है। 

Shanaya Kapoor Indo Western Look

मेकअप और हेयरस्टाइल
इसी के साथ शनाया ने अपने ऑउटफिटऔर ज्वैलरी के साथ अपने मेकअप को काफी मिनिमल और सटल रखा है। उन्होंने नो-मेकअप लुक अपनाते हुए  ओस जैसी ड्यूई बेस को चुना है।  गालों पर हल्का सा ब्लश, न्यूड-पिंक ग्लॉसी लिप्स और आंखों पर हल्का मस्कारा उनके नेचुरल ग्लो को हाइलाइट कर रहा है। बालों की बात करें, तो उन्होंने बीच की मांग निकालकर अपने स्ट्रेट बालों को खुला रखा है, जो उनके इस एथनिक अवतार को एक क्लीन और मॉडर्न फिनिश दे रहा है।

Shanaya Kapoor Indo Western Look


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News