‘सरके चुनरी तेरी’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, 50 बच्चों की शिक्षा की ली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 02:32 PM (IST)

Mumbai : संजय दत्त और नोरा फतेही का गाना सरके चुनरी तेरी का विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इस मामले में आखिरकार संजय दत्त को राष्ट्रिय महिला आयोग के आगे माफ़ी मांगनी पड़ी। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई और संजय दत्त ने माफ़ी मांगने के बाद एक कदम भी उठाया है। 

सोमवार को संजय दत्त खुद महिला आयोग के सामने पेश हुए और इस मामले से जुड़ी जो भी शिकायतें थीं, उसके लिए संजय दत्त ने माफ़ी मांगी। महिलाओं ने इस गाने को बहुत ही आपत्तिजनक बताया गय और कहा था कि इस गाने की वजह से बहुत से लोगों और बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। इस दौरान पैनल में पहुंचकर संजय दत्त ने अपना भी पक्ष रखा और बड़ा फैसला लिया। 

संजय दत्त ने लिया ये फैसला 
मामले की गंभीरता को देखते हुए संजय दत्त को महिला आयोग में सामने अपने घुटने टेकने पड़े और इसी के साथ माहौल को और भी पॉजिटिव बनाने के लिए उन्होंने 50 बच्चों की पढ़ाई का खर्चा अपने सिर लिए है। इसी के साथ संजय दत्त ने महिला आयोग को यह भी आश्वाशन दिया है कि अगली बार से इस तरह की गलती नहीं होगी। 

 नोरा फतेही को दिया आखिरी मौका 
संजय दत्त के साथ नोरा फतेही को भी महिला आयोग ने समन भेजा था। पिछली बार भी नोरा ने अपना वकील भेजा लेकिन आयोग ने इसके ख़ारिज कर दिया 
और कहा इस मामले के लिए नोरा को खुद आयोग के सामने पेश होना होगा। इसी के साथ उन्हें इस बार आखिरी मौका दिया गया है। अगर अगली बार वो नहीं आईं तो कोई बड़ा एक्शन लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News