52 साल बाद Galaxy Apartment को अलविदा कहेंगे Salman Khan ? बांद्रा में बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 04:03 PM (IST)
Salman Khan Galaxy Apartment : खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के भाईजान अब अपना नया आशियाना बदलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि बांद्रा में संमदर के किनारे सलमान खान अब 6 मंजिला घर बनवाएंगे। भाई जान 1974 से इस घर में रह रहे हैं और अब जल्द ही वो अपना घर बदलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह जगह उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है।

चिंबाई इलाके में बनेगा सलमान खान का नया घर
सलमान खान का यह नया घर घर बांद्रा के चिंबाई इलाके में बनेगा, नया घर उनके पुराने वाले से घर से ज्यादा दूर नहीं है। 1974 से भाई जान गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं और इतने सालों बाद उन्होंने यह फैसला लिया है कि वो अपना घर शिफ्ट करेंगे।
सलमान खान की मां के नाम पर है नया घर
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान जिस जमीन पर अपना नया घर बनवाएंगे वो उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। आपको बता दें कि इस जगह पर पहले 1956 से पहले निर्मित एक दो मंजिला मकान मौजूद था। उसकी खराब स्थिति को देखते हुए खान परिवार ने इसे ढहा देने का फैसला किया। इस जगह अब बहुत ही लक्ज़री इमारत बनाई जाएगी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और छह मंजिलें होंगी। इसकी लम्बाई कुल 1,014 वर्ग मीटर है। अक्टूबर 2025 में ही इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई थी।

इसी के साथ मंजूरी में यह भी दावा किया गया है कि इस घर के निर्माण के दौरान कोई भी पेड़ काटा नहीं जाएगा। इसी के साथ बल्कि और भी ज्यादा नए पेड़ लगाए जाएंगे। इस नए घर की लोकेशन बहुत शांत है, अब वो पहले से ज्यादा शांत जगह पर रहेंगे। हालांकि अभी सलमान खान की तरफ से कोई भी ऑफिसियल ब्यान नहीं आया है।
बिश्नोई गैंग के हमले के जोड़ा जा रहा है सलमान खान का यह फैसला
सलमान खान के घर के बाहर 2 बार फायरिंग हो चुकी है और इसके बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालाँकि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उन्हें धमकी भरे मैसेज भी मिल चुके हैं।

