रूबीना ने झलक दिखला जा के स्टेज पर बिखेरा अपना जलवा, 31 किलो का लहंगा पहन किया पफोर्म
punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 10:46 AM (IST)

मुंबई। टीवी की जानी मानी अदाकार और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला 10' में अपने डांस को जलवा बिखेर रही हैं। एक के बाद एक जबरदस्त परफॉर्मेंस से जजेज और फैंस को हैरान करती नजर आ रही हैं। इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इस बार रुबीना शो में फोल्क ‘बंजारन डांस’ परफॉर्मेंस का जादू चलाने वाली है।
दरअसल, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे रूबीना शानदार डांस करती नज़र आ रही है। रुबीना का यह रूप देख हर कोई हैरान हो रहा है। इस वीडियो में रुबीना लहंगा पहने, सिर पर मटका रख डांस करती नज़र आ रही हैं। इतना ही नहीं मटके में जलती आग और रुबीना के पैरों में बिछी कीलों ने सबको हैरान कर दिया। यकीन करना मुश्किल है कि रुबीना ने 31 किलो का लहंगा पहने शानदार डांस किया है।
शो में माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और करण जौहर रुबीना को हमेशा चीयर करते दिखाई देते हैं। इस बार भी जजेज ने कुछ ऐसा ही किया। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी आवाज को सुना जा सकता है। जज रुबीना से कहते हैं, ‘क्या कमाल की एनर्जी है, कोरियोग्राफी, एक्सप्रेशंस सब कमाल के हैं’। इससे पहले भी सभी रुबीना को एक्सप्रेशन क्वीन का खिताब दे चुके हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस रुबीना के इस एक्ट के लिए काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं।