कभी किया करते थे प्याज-रोटी से गुजारा, आज इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में शामिल हैं Ronit Roy

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 02:33 PM (IST)

Mumbai : Ronit Roy उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत बड़े पर्दे से की, लेकिन शुरुआती असफलताओं ने उन्हें एक अलग राह चुनने पर मजबूर कर दिया। बाद में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और वहीं से असली पहचान हासिल की।

Ronit Roy Career Journey

रोनित रॉय ने साल 1992 में फिल्म Jaan Tere Naam के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए। हालांकि, इस सफलता के बावजूद उनका करियर उस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालात ऐसे भी आए जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रोनित ने बताया कि वे बांद्रा स्टेशन के पास एक ढाबे पर खाना खाते थे। उस समय उनकी स्थिति इतनी कमजोर थी कि दिन में केवल एक बार ही भोजन कर पाते थे। कभी साधारण दाल-रोटी, तो कभी अच्छे दिनों में पालक पनीर उनका खाना होता था।

Ronit Roy Career Journey

उन्होंने एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी साझा किया। एक दिन उनके पास दाल खरीदने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने सिर्फ रोटी देने की बात कही। लेकिन ढाबे वाले ने उन्हें रोटी के साथ दाल भी परोस दी और मुस्कुराते हुए कहा—“आज तुम्हारे लिए दाल वाला दिन है।” यह घटना उनके संघर्ष के दिनों की गहराई को दिखाती है।

समय के साथ बॉलीवुड में काम मिलना कम होता गया और एक दौर ऐसा भी आया जब फिल्ममेकर्स ने उन्हें कास्ट करना लगभग बंद कर दिया। ऐसे में उन्होंने टेलीविजन की ओर रुख किया।

टीवी पर उन्होंने Kammal से शुरुआत की, लेकिन असली पहचान उन्हें Kasautii Zindagii Kay में निभाए गए मिस्टर बजाज के किरदार से मिली। इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया।

आज रोनित रॉय न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं  बल्कि एक कामयाब बिजनेसमैन भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 99 से 100 करोड़ रुपये के आसपास है। एक्टिंग के अलावा वे अपनी सिक्योरिटी एजेंसी भी चलाते हैं, जो कई बड़े सितारों को सेवाएं देती है।

Ronit Roy Career Journey


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News