4 महीने पहले घर पर हुई थी फायरिंग, अब Rohit Shetty को फिर मिली धमकी... कॉलर ने मांगे 20 करोड़
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 01:40 PM (IST)
Rohit Shetty : आए दिन किसी न किसी बड़े सितारे को जान से मारने की धमकी मिलती ही रहती है। अब फिर से बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को धमकी भरा एक ऑडियो कॉल आया है। खबरों को मुताबिक शनिवार सुबह उन्हें एक फ़ोन आया, जिसमें कॉलर ने 20 करोड़ रुपए की डिमांड की है। इसी के साथ यह भी कहा है कि अगर मुंह मांगी रकम नहीं मिली तो अगला निशाना रोहित शेट्टी खुद होंगे। इस खबर के बाद हर जगह हड़कप मच गया है और रोहित शेट्टी की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। इस कॉल के बाद पुलिस जांच में जुट गई है कि फ़ोन कहा से आया है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है फ़ोन किसने किया है।

20 करोड़ दो नहीं तो ...
खबरों के मुताबिक रोहित शेट्टी के पास एक ऑडियो कॉल आया, जिसमें सामने वाले ने रोहित से 20 करोड़ की मांग की है। यह घटना शनिवार सुबह की है और इससे 4 महीने पहले भी रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी और अब इस कॉल से हर जगह परेशानी वाला माहौल बन गया है। 90 सेकेंड के इस क्लिप में कहा गया है कि यदि हमें पैसे न मिले तो अगला निशाना घर नहीं बल्कि रोहित खुद होंगे। इसके बाद तुरंत जुहू पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई।

बिश्नोई गैंग से जुड़ा है मामला
खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑडियो में जो आवाज है वो शुभम लोणकर की है। शुभम लोणकर वही आरोपी है, जिसकी 2024 में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और इसी साल की शुरुआत में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में तलाश की जा रही है। इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
4 महीने पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
यह पहली बार नहीं है इससे पहले फरवरी के महीने में भी रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी और इस हमले की जिम्मेदारी खुद बिश्नोई गैंग ने ली थी।हालांकि जिस व्यक्ति ने इस दौरान फायरिंग की थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

