हमारे घर गोलियां चल रही हैं और तुम गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो... Bigg Boss 20 में Rohit Shetty ने किया अपने घर पर हुई फायरिंग का जिक्र

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 01:06 PM (IST)

Rohit Shetty in Weekend Ka Vaar : पिछले दो वर्षों में, मुंबई में सलमान खान, रोहित शेट्टी और हाल ही में टाइगर श्रॉफ सहित कई प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाकर फायरिंग की घटनाएं हुई हैं।

यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं...
हालांकि रोहित शेट्टी ने मुंबई के जुहू स्थित अपने घर पर फरवरी में हुई फायरिंग की घटना (जिसमें पांच राउंड गोलियां चली थीं) के बारे में कभी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की लेकिन 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में उन्होंने बिना सीधे तौर पर नाम लिए, इस घटना का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया। 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड को होस्ट करते हुए, रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट स्काउट ओपी, आसिफ और यंग डीएसए को फटकार लगाई क्योंकि वे एक समूह बनाकर बार-बार काजी तौकीर को निशाना बना रहे थे। फिल्म हस्तियों से जुड़ी वास्तविक जीवन की फायरिंग घटनाओं का उदाहरण देते हुए, रोहित ने कंटेस्टेंट्स से सवाल किया कि वे घर के अंदर खुद को गैंगस्टर के रूप में क्यों पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित ने कहा, "यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं और तुम यहां गैंगस्टर बनकर घूम रहे हो ?

1 फरवरी को रोहित शेट्टी के घर चली थी गोलियां 
1 फरवरी को तड़के, मुंबई में रोहित शेट्टी की रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गई थीं। इसमें कोई घायल नहीं हुआ था, और बाद में मुंबई पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। हाल ही में, टाइगर श्रॉफ को भी फायरिंग की एक घटना में निशाना बनाया गया। मुंबई पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे जुहू इलाके में हुई, जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने अभिनेता की कार पर गोलियां चलाईं।

इस बीच, टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना की जांच... गोलीबारी के मामले में यह बात सामने आई है कि अंधेरी के जिस होटल के कमरे में तीनों मुख्य आरोपी ठहरे थे, उसे अधिकारियों ने सील कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच इस आरोप की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले हमलावरों ने किसी अज्ञात जगह पर गोली चलाने का अभ्यास किया था। जांच के हिस्से के रूप में, जांचकर्ताओं द्वारा तीनों आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल (क्राइम सीन) को फिर से तैयार (रीक्रिएट) किए जाने की भी उम्मीद है। इससे पहले, अभिनेता पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को गुरुवार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया गया। पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल रिमांड अर्जी के अनुसार, अनिल पंडित को इस मामले में एक फरार आरोपी बताया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News