Horror फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले इस एक्टर का हुआ निधन, गंभीर बीमारी ने 80 की उम्र में ले ली जान
punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 06:53 PM (IST)
Reggie Bannister passes away : सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डरावनी फिल्मों में अपने अनोखे अंदाज में खास पहचान बनाने वालेवरिष्ठ कलाकार रेगी बैनिस्टर अब हमारे बीच नहीं रहे। 80 वर्षीय बैनिस्टर ने रविवार सुबह अपने आवास पर अंतिम सांस ली यूं अचानक चले जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में भारी गम का माहौल है।
किस बीमारी से परेशान थे एक्टर
इस दुखद समाचार की पुष्टि उनकी पत्नी गिगी बेनिस्टर ने की। उन्होंने खुलासा किया कि रेगी की सेहत काफी समय से खराब चल रही थी। दरअसल, वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी फ़ौज में काम करते हुए वे एजेंट ऑरेंज के संपर्क में आ गए थे। इसी के दुष्परिणामस्वरूप आगे चलकर उन्हें पार्किंसंस और लेवी बॉडी डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा।
हॉरर फिल्म से मिली पहचान
केलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में 9 सितंबर 1945 को जन्मे रेगी बैनिस्टर ने मनोरंजन जगत में चार दशकों से भी ज्यादा समय तक काम किया। हालांकि उन्होंने अपनी एक्टिंग यात्रा में कई विविध भूमिकाएं निभाईं लेकिन डॉन कॉस्केरेली की कल्ट हॉरर फ्रैंचाइज़ी 'फैंटस्म' में निभाया गया उनका किरदार उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया।
हॉरर सिनेमा का सबसे हार्डवर्किंग एक्टर
सिनेमा में चार दशकों से अधिक समय देने वाले रेगी बैनिस्टर 'फैंटस्म' फ्रैंचाइज़ी का इतने लंबे समय तक हिस्सा रहे कि इंडस्ट्री में लोग मजाक-मजाक में उन्हें हॉरर सिनेमा का सबसे हार्डवर्किंग एक्टर बुलाने लगे थे। हालांकि, उनकी पहचान सिर्फ एक ही फ्रैंचाइज़ी तक सिमट कर नहीं रही, उन्होंने इसके भी अलावा अलग-अलग फिल्मों में काम किया है।
