कौन है केरल की Ravleen ? जिसने Gigi-Bella Hadid संग Victoria Secret के मंच पर वॉक कर हासिल की खास पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 05:52 PM (IST)

Ravleen Varghese Model : केरल की एक मॉडल ने फैशन की दुनिया के सबसे बड़े रनवे में से एक पर अपना डेब्यू किया है। 25 वर्षीय रवलीन वर्गीस ने 18 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो 2026 में हिस्सा लिया। यह उनके इंटरनेशनल मॉडलिंग करियर में एक नया मील का पत्थर है।

Ravleen Varghese Model

मूल रूप से केरल के कोडुमोन की रहने वालीं रवलीन ने इस साल के शो में दो बार रनवे पर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नामों- जैसे गिगी हदीद, बेला हदीद, इरीना शायक और एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो के साथ स्टेज साझा किया। काइली जेनर, जिन्होंने भी इस साल विक्टोरियाज सीक्रेट रनवे पर अपना डेब्यू किया, इस शो के मुख्य आकर्षणों में से एक थीं।

अपनी पहली वॉक के लिए, रवलीन ने गुलाबी रंग का लेस लॉन्जरी सेट पहना था। इसके बाद, वह ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक में दूसरी बार रनवे पर आईं, जहाँ उनके साथ मॉडल लूज़ा पेरोटे और मलिका अल मसलोही भी मौजूद थीं।

हालाँकि इस शो ने उन्हें फैशन की दुनिया के सबसे चर्चित मंचों में से एक तक पहुंचाया है लेकिन रवलीन का यह सफर कई साल पहले शुरू हो गया था। वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में डिज़ाइन की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गईं, जहां 18 साल की उम्र में 'एनिमा क्रिएटिव मैनेजमेंट' ने उन्हें खोज निकाला। तब से, उन्होंने फैशन, ब्यूटी और एडिटोरियल प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उनके पोर्टफोलियो में इंटरनेशनल लेबल, मैगज़ीन कवर और भारतीय डिजाइनर सब्यसाची के साथ किया गया काम शामिल है। 2022 में, उन्होंने 'न्यूयॉर्क फैशन वीक' में डेब्यू किया, जो उनके करियर का एक और बड़ा फैशन इवेंट बन गया।

'विक्टोरियाज सीक्रेट' में अपने डेब्यू के साथ, रवलीन उन चुनिंदा भारतीय और भारतीय मूल की मॉडल्स में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने इस ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया है। इस लिस्ट में उज्ज्वला राउत, भूमिका अरोड़ा और नीलम गिल जैसे नाम शामिल हैं।

Ravleen Varghese Model

फैशन पेज 'डाइट सब्या' ने 19 अक्टूबर को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शो से रवलीन की तस्वीरें शेयर कीं और उनके डेब्यू को जश्न मनाने लायक पल बताया। कैप्शन में लिखा था, "एक नए सितारे का जन्म हुआ है। इसमें उन्हें शो में रैंप वॉक करने वाली पहली मलयाली मॉडल" और 'विक्टोरियाज सीक्रेट' के लिए काम करने वाली भारतीय मॉडल्स की लिस्ट में एक नया नाम बताया गया।

इस पोस्ट में रवलीन के 'बिहाइंड-द-सीन्स' (पर्दे के पीछे के) अनुभवों की झलक भी देखने को मिली। तस्वीरों में 2026 के ऑफिशियल कास्ट बोर्ड पर उनका हेडशॉट, बालों में रोलर लगाए हुए एक मिरर सेल्फी, और शो का गुलाबी धारियों वाला साटन रोब शामिल था, जिस पर उनका नाम कढ़ाई से लिखा हुआ था। इसके अलावा, कुछ अन्य तस्वीरों में गुलाबी राइनस्टोन (चमकदार पत्थरों) से "विक्टोरियाज सीक्रेट फैशन शो 2026 लिखी हुई एक काली साटन जैकेट, तैयार होते समय आंखों के नीचे लगाए जाने वाले पैच, और उनका नाम लिखी हुई एक फोल्डिंग कुर्सी भी दिखाई दी। 18 अक्टूबर को 'विक्टोरियाज़ सीक्रेट फैशन शो' की वापसी हुई, जिसमें एड्रियाना लीमा, कैंडिस स्वानपोल, बेहाटी प्रिंसलू, एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो, बेला हदीद और गिगी हदीद जैसी जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस इवेंट में काइली जेनर ने भी रनवे पर अपना डेब्यू किया।

रवलीनी के लिए, यह मौका केरल से शुरू हुए उनके सफर का एक अहम पड़ाव है, जो अब उन्हें दुनिया भर के फैशन प्रेमियों के सामने एक अंतरराष्ट्रीय रनवे तक ले आया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News