Ravi Kishan ने अपने ही Dialogue पर बना दिया गाना, ‘Money Follows My Brother’ हुआ रिलीज, गाने में किए अपने Viral Steps

punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 06:11 PM (IST)

Ravi Kishan Song : एक्टर-राजनेता रवि किशन हाल ही में इंटरव्यू और पॉडकास्ट में अपने मजेदार वन-लाइनर्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। मनी फॉलोज माय ब्रदर से लेकर होम फ्रॉम वर्क और जल्दी, द लेट तक, उनकी अनोखी और अप्रत्याशित बातें तेजी से इंटरनेट पर लोगों की पसंदीदा बन गई हैं और अब उनके वायरल मोमेंट्स को म्यूज़िकल रूप दिया गया है। रवि किशन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और शेयर की जाने वाली लाइनों में से एक, अब 'मनी फॉलो माय ब्रदर के साथ एक पूरे म्यूजिकल अनुभव में बदल गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

'मनी फॉलोज माय ब्रदर' में मेलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन की आवाज़ है, और इसके बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। इस ट्रैक को संगम वैज्ञानिक ने प्रोड्यूस किया है, जबकि म्यूजिक मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने कंपोज़ किया है। म्यूज़िक वीडियो को पोस्ट गुरु ने डायरेक्ट किया है।

टी-सीरीज़ और भूषण कुमार द्वारा पेश किया गया 'मनी फॉलोज़ माय ब्रदर' अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है, और इसका ऑफ़िशियल म्यूजिक वीडियो खास तौर पर टी-सीरीज के YouTube चैनल पर है।

वहीं, फिल्मों की बात करें तो रवि हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' में विलेन बब्बन यादव के रोल में दिखे थे, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News