पॉवर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए वेंचर "बादल पे पांव है" का प्रोमो हुआ रिलीज

Wednesday, Apr 10, 2024 - 04:50 PM (IST)

नई दिल्ली। पॉवर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता को अलग -अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को यूनिक और क्वालिटी कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। ये पॉवर कपल अपने सक्सेसफुल प्रोडक्शन वेंचर्स और इंपैक्टफुल एक्टिंग के लिए मशहूर है। बता दें कि उन्होंने पहले हिट शो जैसे उदारियाँ को प्रोड्यूस किया है, जो 1000 एपिसोड का माइलस्टोन पूरा कर चुका है। जिसके उन्होंने आइकॉनिक गाना वे हनियां और फिल्म जट्ट नु चुड़ैल टाकरी को प्रोड्यूस किया। अब रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने नए वेंचर 'बादल पे पांव है' को सोनी सब पर लॉन्च किया है, जिसमें अमनदीप सिद्धू भी हैं, और इसका पहला दिलचस्प प्रोमो भी रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से खूब सराहा जा रहा है।

 

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने से लेकर सबसे बिग स्क्रीन स्टार बनने तक, पॉवर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सच में लंबा सफर तय किया है और अपना नाम आज के समय का सबसे बड़ा क्रिएटिव पॉवरहाउस के रूप में मजबूत किया है। उनका जादू सभी एंटरटेनमेंट मीडियम पर चल रहा है, जिसमें फिल्में और म्यूजिक भी शामिल हैं।  

 

"ड्रीमियाता म्यूजिक" के लेबल के तले, उन्होंने अपने एल्बम वे हनियाँ के साथ उत्साह पैदा कर दिया है, और उनके प्रोडक्शन वेंचर उडारियाँ ने भी 1000 एपिसोड का माइकस्टोन अपने नाम कर लिया है। ऐसे में अब यह पॉवर कपल अपने नए वेंचर बादल पे पांव है के साथ, दर्शकों के दिलों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। वह एक दिलचस्प और प्रेरणा देने वाली कहानी के साथ एक और माइकस्टोन क्रिएट करने जा रहे हैं। शो के प्रोमो के आने से एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, लोग बेसब्री से शो देखने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपनी पंजाबी प्रोडक्शन 'जट्ट नु चुड़ैल टकरी' जो की गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन स्टारर है को रिलीज किया है।

Varsha Yadav

Advertising