Rashmika Mandanna Birthday : कॉलेज से सीधे सुपरस्टार बनीं रश्मिका मंदाना, 30वें बर्थडे पर जानें उनकी Success Story

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 09:45 AM (IST)

Rashmika Mandanna आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रश्मिका उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल कर ली। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड में भी रश्मिका को काफी लकी एक्ट्रेस माना जाता है।

Rashmika Mandanna Birthday

जन्मदिन के इस मौके पर उनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। रश्मिका ने अपने कॉलेज के दिनों में ही ग्लैमर वर्ल्ड में जाने का सपना देखा था, लेकिन शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि ग्रेजुएशन पूरी होने से पहले ही वह फिल्म इंडस्ट्री की स्टार बन जाएंगी।

किस्मत ने दिलाई फिल्मों में एंट्री
साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तब उन्हें टाइम्स फ्रेश फेस प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इस उपलब्धि के बाद उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में बढ़ी और उन्होंने कई मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसी दौरान एक फिल्म के मेकर्स की नजर अखबार में छपे उनके विज्ञापन पर पड़ी और उन्हें फिल्म का ऑफर मिल गया। उनकी पहली फिल्म ‘क्रिक पार्टी’ 2016 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। इसी फिल्म से रश्मिका की फिल्मी दुनिया में शानदार शुरुआत हुई।

Rashmika Mandanna Birthday

‘Geeta Govindam’ से मिली बड़ी पहचान
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म गीता गोविंदम ने रश्मिका मंदाना को बड़ी पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आए थे। फिल्म की सफलता के बाद रश्मिका की लोकप्रियता काफी बढ़ गई और उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई।

रश्मिका ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया और दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा के दोनों पार्ट्स में काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता पूरे देश में और बढ़ गई। आज रश्मिका मंदाना अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं और जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Rashmika Mandanna Birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News