धुरंधर के बाद अब फिर से होगा बड़ा धमाका, भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे Ranveer Singh...The Immortals of Meluha पर बनेगी फिल्म !

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 05:45 PM (IST)

Ranveer Singh New Movie : धुरंधर के बाद अपनी धाक जमाने के बाद अब रणवीर सिंह फिर से कुछ बड़ा करने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह अब भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। जी ! हां अपने सही सुना बता दें कि प्रसिद्ध लेखक की शिव त्रयी (मेलुहा के अमर श्रृंखला) पर एक फिल्म बनाएगी जाएगी, जिसमे रणवीर सिंह शिव का किरदार निभाएंगे। 

रणवीर सिंह फिर से बनाएंगे नया रिकॉर्ड 
धुरंधर में रणवीर सिंह ने बहुत नाम कमाया और अब भी कमा रहे हैं। इंडिया के बाद अब जापान में भी रणवीर का जलवा देखने को मिल रहा है। खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह ने ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के अधिकार खरीद लिए हैं।

इसी के साथ एक बड़ी खबर यह है कि यह फिल्म एक पार्ट में नहीं बल्कि तीन पार्ट्स में बनाई जाएगी। बिरला स्टूडियोज के साथ काम कर के रणवीर इस फिल्म को बनाएंगे। इस मूवी के पहले दो पार्ट में प्राचीन मेलुहा राज्य में एक हिमालयी योद्धा की कहानी बताई जाएगी। 
 
2028 में शुरू होगी शूटिंग
रणवीर की इस फिल्म को देखने के लिए अभी दर्शकों को काफी इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें इसके पहले पार्ट की शूटिंग अभी नहीं बल्कि 2028 में शुरू होगी।  फ़िलहाल इस फिल्म से जुडी इतनी ही जानकारी सामने आई है क्योंकि मेकर्स इससे जुडी डिटेल्स को छुपा कर रखना चाहते हैं। 
रणवीर काफी समय से इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे। पूरी टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है। पहली फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स गुप्त रखी जा रही हैं और निर्देशक का भी फैसला नहीं हुआ है। जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी, तब निर्देशक चुना जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News