बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी रणवीर-आलिया की 'गली बॉय'

Friday, Dec 14, 2018 - 03:01 PM (IST)

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत जोया अख्तर की 'गली बॉय' को विशेष पर्व स्क्रीनिंग के लिए बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह द्वारा चुना गया है। मुंबई के अंडरग्राउंड रैप दृश्य से प्रेरित, फिल्म जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर सिंह फिल्म में धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले शख्स की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आलिया भट्ट उनकी अपरंपरागत लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।

'दिल धड़कने दो' के बाद रणवीर सिंह फिल्म "गली बॉय" के साथ दूसरी फिल्म निर्देशक जोया अख्तर के साथ काम कर रहे है। समाचार की घोषणा करते हुए, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने बर्लिन में फिल्म के चयन की खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। निर्देशक जोया अख्तर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में आधिकारिक चयन की खबर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

गली  बॉय अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। प्रिपरेशन की वीडियो और स्टार स्पॉटिंग ने और अधिक जिज्ञासा पैदा कर दी है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी प्रमुख भूमिकाओं में  नजर आएंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित 'गली बॉय' 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Chandan

Advertising