पापा बने Randeep Hooda ने शेयर की नन्ही परी की झलक, नाम रखा न्योमिका
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 11:48 AM (IST)
Mumbai : बॉलीवुड एक्टर Randeep Hooda और उनकी पत्नी Lin Laishram इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का आनंद ले रहे हैं। 10 मार्च को कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसकी खुशखबरी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। अब एक्टर ने एक और खास पोस्ट साझा करते हुए अपनी नन्हीं परी की झलक दिखाई है।
बेटी के नाम का किया खुलासा
Randeep ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ बताया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बेहद भावुक कैप्शन लिखा— “हमारी दुनिया का एक नया आधार”। इतना ही नहीं, उन्होंने एक प्यारा सा वॉइस नोट भी शेयर किया, जिसमें दोनों अपनी बेटी का नाम बड़े प्यार से लेते हुए सुनाई दे रहे हैं।
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां
एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। हर कोई कपल को बेटी के जन्म की शुभकामनाएं दे रहा है और ‘न्योमिका’ नाम की भी खूब तारीफ कर रहा है।
10 मार्च को आई थी खुशियां
इससे पहले Randeep ने 10 मार्च को पिता बनने की खबर शेयर की थी। उन्होंने दो तस्वीरें पोस्ट की थीं—एक में उनके पिता की गोद में नवजात बेटी नजर आ रही थी, जबकि दूसरी में बच्ची के नन्हे हाथों की झलक दिखाई गई थी।
इमोशनल नोट ने छुआ दिल
पिता बनने के बाद Randeep ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने पिता और पत्नी का आभार जताया। उन्होंने कहा था कि इस नए रिश्ते ने उनकी जिंदगी को और गहरा बना दिया है और उनकी बेटी उनकी जिंदगी का सबसे अनमोल हिस्सा है।
शादी के दो साल बाद मिली खुशखबरी
गौरतलब है कि Randeep Hooda और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद अब उनके घर में किलकारियां गूंजी हैं, जिससे उनकी खुशियों में चार चांद लग गए हैं।
