नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर को TIME 100 में शामिल होने पर दी बधाई, बताया पूरी तरह हकदार

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:04 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण को भारत के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। इसे Namit Malhotra के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और Yash की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से वैश्विक स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच रणबीर कपूर के ‘भगवान राम’ वाले लुक की झलक सामने आई है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस भव्य विजुअल वर्ल्ड की पहली झलक को एक सिनेमाई चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है।

नमित मल्होत्रा का भावुक नोट
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने रणबीर कपूर को TIME मैगजीन की 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल होने पर खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने नितेश तिवारी और रणबीर के साथ तस्वीर साझा करते हुए अपने लंबे रिश्ते और सफर को याद किया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

दोस्ती, संघर्ष और सफलता का जिक्र
अपने संदेश में नमित मल्होत्रा ने रणबीर के करियर के उतार-चढ़ाव, उनकी खामोश मेहनत और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि ‘भगवान राम’ के किरदार के लिए रणबीर से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता और उन्हें अपनी पीढ़ी का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया।

TIME लिस्ट में शामिल होने पर गर्व
रणबीर कपूर का TIME 2026 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होना उनके टैलेंट की वैश्विक पहचान माना जा रहा है। नमित मल्होत्रा ने इसे पूरी तरह से योग्य उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दो हिस्सों में रिलीज होगी भव्य महागाथा
रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जिससे यह फिल्म एक ग्लोबल सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News