विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की राणाबली का रायलसीमा शेड्यूल पूरा, जानें कब होगी रिलीज

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:39 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विजय देवरकोंडा की फिल्म 'राणाबली', जिसे माइथ्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं, 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा है जो भारत के इतिहास की उन असली घटनाओं और अनसुनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश कर रही है, जिनके बारे में बहुत कम बात हुई है। जहाँ एक तरफ फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है, वहीं दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने रायलसीमा के एक गाँव में अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और वहाँ के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर विजय और रश्मिका का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रायलसीमा शेड्यूल खत्म करते नजर आ रहे हैं। इस पीरियड ड्रामा के लिए टीम असली लोकेशन्स पर शूटिंग कर रही है, जो काफी चैलेंजिंग है क्योंकि उस दौर को बिल्कुल सटीक तरीके से दिखाना आसान नहीं है। मेकर्स असलियत का अहसास कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इस शेड्यूल के दौरान विजय और रश्मिका पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। शादी के बाद दोनों पहली बार 'राणाबली' में एक साथ नजर आएंगे, जो लंबे समय बाद उनकी साथ में पहली फिल्म होगी। दोनों ने आशीर्वाद लेने के लिए एक मंदिर के दर्शन भी किए। कैप्शन में लिखा है

रायलसीमा ने #Ranabaali कपल पर अपना सारा प्यार लुटाया

राहुल संकृत्यान के डायरेक्शन में बनी और टी-सीरीज़ के साथ मिलकर माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी द्वारा प्रोड्यूस की गई 'राणाबली' में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर नज़र आएंगी। यह विजय देवरकोंडा के साथ उनकी वापसी है, जो पर्दे पर एक जबरदस्त जोड़ी होने का वादा करती है। फिल्म में इंटरनेशनल एक्टर अर्नाल्ड वोस्लू समेत कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं, जो इसे ग्लोबल लेवल पर और भी खास बनाते हैं। 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News