रामायण में Ranbir Kapoor का Double role रिवील, खुद एक्टर ने खोला बड़ा राज

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 02:05 PM (IST)

Mumbai : निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है। अब तक दर्शक Ranbir Kapoor  को सिर्फ भगवान श्रीराम के किरदार में देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वे फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे।

एक फिल्म में निभाएंगे दो दिव्य अवतार
एक इंटरव्यू के दौरान Ranbir Kapoor ने खुद बताया कि इस फिल्म में वे भगवान विष्णु के दो अलग-अलग अवतारों की भूमिका निभा रहे हैं। वे एक तरफ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभाएंगे, वहीं दूसरी ओर भगवान परशुराम के रूप में भी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब कोई बड़ा अभिनेता एक ही फिल्म में विष्णु के इन दो महत्वपूर्ण अवतारों को निभाता नजर आएगा।

Ramayana Ranbir Kapoor

टीजर में पहले ही मिल गया था इशारा
फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए टीजर में इस डबल रोल की झलक पहले ही देखने को मिल गई थी लेकिन उस समय इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और लोग इसे सिर्फ अंदाजा मान रहे थे। अब रणबीर ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि भगवान राम और भगवान परशुराम दोनों का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा।

फिल्म में नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, काजल अग्रवाल मंदोदरी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे।

Ramayana Ranbir Kapoor

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी इस महाकाव्य को दो भागों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा, जिसमें युद्ध और कहानी का चरम दिखाया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट काफी बड़ा है और रणबीर कपूर के डबल रोल की खबर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Ramayana Ranbir Kapoor


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News