दिल मत दुखाइए… Rajpal Yadav ने वीडियो शेयर किया इमोशनल मैसेज, अवॉर्ड विवाद पर तोड़ी चुप्पी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:18 PM (IST)
Mumbai : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन Rajpal Yadav इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच वे एक नए विवाद में घिर गए हैं। एक अवॉर्ड शो के दौरान वरिष्ठ पत्रकार Saurabh Dwivedi द्वारा उनके पुराने कानूनी मामले (चेक बाउंस और तिहाड़ जेल) पर की गई टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

क्या था मामला ?
मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में Saurabh Dwivedi और स्टैंड-अप कॉमेडियन Zakir Khan होस्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान सौरभ ने राजपाल यादव के पुराने केस को लेकर मजाक किया। उस समय स्टेज पर मौजूद सभी लोग, यहां तक कि राजपाल भी हंसते नजर आए, लेकिन जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसे असंवेदनशील बताकर सौरभ को निशाने पर ले लिया।
राजपाल यादव का बयान
विवाद बढ़ने के बाद, Salman Khan के समर्थन जताने के कुछ समय बाद ही राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ किया कि पूरा एक्ट पहले से तय था और इसमें किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं था।
उन्होंने सौरभ और ज़ाकिर को अपना छोटा भाई बताया।
साथ ही लोगों से अपील की कि वे सौरभ को ट्रोल न करें।
राजपाल ने कहा कि “अगर सौरभ का दिल दुखेगा, तो मेरा भी दुखेगा।

फैंस का मिला-जुला रिएक्शन
हालांकि, राजपाल यादव का यह समर्थन उनके कई फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहिए था, खासकर तब जब सलमान खान उनके समर्थन में सामने आए थे।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सलमान खान के आते ही मामला शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।”
